विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 06 OCT 2022 7:30PM by PIB Delhi

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने अधिसूचना सं. के.13014/01l2022-यू.एस.I दिनांक 06.10.2022 के द्वारा सर्व/श्री (i) संजय आनंदराव देशमुख, (ii) यंशिवराज गोपीचंद खोबरागड़े, (iii) महेंद्र वधूमल चांदवानी, (iv) अभय सोपानराव वाघवासे, (v) रवींद्र मधुसूदन जोशी और (vi) श्रीमती वृषाली विजय जोशी को बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उपरोक्त सूचीनुसार वरीयता क्रम में, दो वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां, न्यायाधीशों द्वारा अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

*********

एमजी/एएम/जेके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1866096) आगंतुक पटल : 145
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English