श्रम और रोजगार मंत्रालय
औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) – अगस्त, 2022
Posted On:
30 SEP 2022 7:04PM by PIB Delhi
श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। अगस्त, 2022 के लिए सूचकांक इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया जा रहा है।
अगस्त, 2022 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 0.3 अंक बढ़कर 130.2 (एक सौ तीस दशमलव दो) अंकों के स्तर पर संकलित हुआ। सूचकांक में पिछले माह की तुलना में 0.23 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि एक वर्ष पूर्व इन्हीं दो महीनों के बीच 0.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
सूचकांक में दर्ज वृद्धि में अधिकतम योगदान खाद्य एवं पेय समूह का रहा जिसने कुल बदलाव को 0.19 बिन्दु प्रतिशतता से प्रभावित किया। मदों में चावल, गेंहू आटा, अरहर/तुर दाल, गेंहू, आम, भैंस का दूध, तैयार भोजन, टेलीफोन/मोबाईल प्रभार इत्यादि सूचकांक को बढ़ाने में सहायक रहे। इसके विपरित मुख्यतः सेब, टमाटर, पोल्ट्री चिकन, सोयाबीन का तेल, सूरजमुखी का तेल, मुर्गी के अंडे, विद्धुत प्रभार, पेट्रोल आदि ने सूचकांक में दर्ज वृद्धि को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
केंद्र-स्तर पर शोलापूर के सूचकांक में अधिकतम 3.9 अंक की वृद्धि रही जिसके पश्चात अगरा में 3.2 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य 5 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 20 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 27 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि रही। इसके विपरीत जमशेदपुर में अधिकतम 3.7 अंक की कमी रही| अन्य 8 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 24 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक तक की कमी दर्ज की गई | शेष एक केंद्र का सूचकांक स्थिर रहा।
अगस्त, 2022 के लिए मुद्रास्फीति दर पिछले महीने के 5.78 प्रतिशत तथा गत वर्ष के इसी माह के 4.80 प्रतिशत की तुलना में 5.85 प्रतिशत रहा। खाद्य-स्फीति दर पिछले माह के 5.96 प्रतिशत एवं एक वर्ष पूर्व इसी माह के 4.83 प्रतिशत की तुलना में 6.46 प्रतिशत रहा।
सी.पी.आई.- आई.डब्ल्यू. पर आधारित मुद्रास्फीति दर (खाद्य एवं सामान्य)

अखिल-भारत समूह-वार सूचकांक: जुलाई, 2022 एवं अगस्त, 2022
|
क्र. सं.
|
समूह
|
जुलाई, 2022
|
अगस्त, 2022
|
I
|
खाद्य एवं पेय
|
129.7
|
130.2
|
II
|
पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ
|
144.4
|
145.7
|
III
|
कपड़े एवं जूते
|
127.2
|
128.2
|
IV
|
आवास
|
121.0
|
121.0
|
V
|
ईंधन एवं प्रकाश
|
178.2
|
177.4
|
VI
|
विविध
|
126.1
|
126.6
|
|
सामान्य सूचकांक
|
129.9
|
130.2
|

सूचकांक की आगामी कड़ी सितंबर, 2022 माह के लिए दिन सोमवार 31 अक्टूबर, 2022 को जारी की जाएगी। यह कार्यालय की वेबसाईट www.labourbureaunew.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा।
*****
हिमानी
(Release ID: 1863889)
Visitor Counter : 866