इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएमडीसी ने मध्य प्रदेश के सांची में यूनाइटेड इंडिया फॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2022 6:29PM by PIB Delhi

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रचार करते हुए राष्ट्रीय खननकर्ता एनएमडीसी ने मध्य प्रदेश के सांची में 27 से 29 सितंबर, 2022 तक एक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया।

वर्तमान में जारी आज़ादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर एनएमडीसी ने विरासत स्थल सांची स्तूप पर यूनाइटेड इंडिया फॉर स्वच्छता का आयोजन किया।

मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सार्वजानिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री भगत सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस कैंपेन को समर्थन दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/NMDC27UF6.jpeg

 

स्वच्छता कर्मी, स्थानीय प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और एनएमडीसी के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर भारत के स्वच्छता अभियान के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और सांची स्तूप पर स्वच्छता अभियान चलाया। एनएमडीसी ने स्तूप के लिए एक आर ओ कूलर की व्यवस्था की, साथ ही 50 गीले और सूखे डस्टबिन सांची नगर परिषद को उपलब्ध करवाए। मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों ने 100 स्वच्छता किट का वितरण किया, जिसमें जैकेट, ग्लव्स, कैप और जूट बैग शामिल थे, यह किट स्वच्छता कर्मियों को दी गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/NMDC1J4W2.jpeg

 

भारत के लिए महात्मा गांधी के दृष्टिकोण को सम्मान देते हुए एनडीएमएसी 2 से 31 अक्टूबर, 2022 तक स्वच्छता 2.0 में हिस्सा लेगी। खनन क्षेत्र की इस बड़ी कंपनी ने राष्ट्रीय स्वच्छता आंदोलन के तहत बड़े स्तर पर स्वच्छता, पौधा रोपण और जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है।

****

एमजी/एएम/केसीवी


(रिलीज़ आईडी: 1863706) आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu