राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 26 से 28 सितंबर तक कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगी
प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2022 2:00PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
26 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। उसी दिन वे हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह 'पौरा सनमान' में भी शामिल होंगी। वे धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।
27 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर, वे वर्चुअल रूप में जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी। इसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी।
28 सितंबर 2022 को राष्ट्रपति नई दिल्ली वापस आयेंगी।
***
एमजी/एएम/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1862080)
आगंतुक पटल : 425