विधि एवं न्याय मंत्रालय
विधि एवं न्याय मंत्रालय का फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से अंतर-मंत्रालय, बार और बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप को समर्थन
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2022 8:15PM by PIB Delhi
फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा समर्थित अंतर-मंत्रालय, बार एंड बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 और 18 सितंबर को त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई ।
इस कार्यक्रम में 18 सितंबर को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरण रिजिजू ने भाग लिया। माननीय मंत्री ने स्वयं एक प्रदर्शनी मैच में भाग लिया और सभी को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। "हमारे माननीय प्रधान मंत्री खुद खेलों के प्रति उत्साही हैं। फिट इंडिया का मतलब फिट न्यायपालिका भी है और यह जरूरी है कि न्यायपालिका अलग अलग रूपों में सक्रिय रहे। यह साल न्यायपालिका के लिए कुछ नया करने की एक विनम्र शुरुआत था।”
उद्घाटन समारोह की शुरुआत विधि जगत के दिग्गज जस्टिस विक्रम नाथ, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास सिंह, विधि एवं न्याय मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी डॉ अंजू राठी राणा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, इनके साथ डालमिया भारत के सीईओ और एमडी श्री एम सिंघी और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की सदस्य सुश्री अवंतिका डेका भी मौजूद रहीं।
"माननीय विधि और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी की देखरेख में, मंत्रालय ने अंतर-मंत्रालय, बार और बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप के सभी प्रतिभागियों का दिल से समर्थन करने का फैसला किया है" एडिशनल सेक्रेटरी, विधि कार्य विभाग, डॉ अंजू राठी राणा ने कहा ।
कार्यक्रम के समापन पर, माननीय मंत्री ने सभी विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। अंतर-मंत्रालय, बार और बेंच बैडमिंटन के अपनी तरह के पहले आयोजन में विधि और न्याय मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) और अपीलेट ट्रिब्यूनल, इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल और डालमिया भारत लिमिटेड ने हिस्सा लिया।
***
एमजी/एएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1860764)
आगंतुक पटल : 151