सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री द्वारा 9 आदर्श जिला दिव्यांगता केंद्रों (डीडीआरसी) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम

Posted On: 17 SEP 2022 7:29PM by PIB Delhi

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 18 सितंबर 2022 को सुबह ग्यारह बजे दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव की उपस्थिति में 9 आदर्श जिला दिव्यांगता केंद्रों (डीडीआरसी) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। ये केंद्र उत्तर प्रदेश में बदायूं, रामपुर, बरेली तथा पीलीभीत के 4 डीडीआरसी, गोलाघाट (असम) का 1 डीडीआरसी, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 1 डीडीआरसी, बालाघाट (मध्य प्रदेश) स्थित 1 डीडीआरसी, अमरावती (महाराष्ट्र) का 1 डीडीआरसी और अहमदाबाद (गुजरात) में 1 डीडीआरसी हैं।

उद्देश्य: दिव्यांगजनों के लिए प्रभावी एवं गुणात्मक पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीडीआरसी को और बेहतर बनाना तथा इन डीडीआरसी को उनके मौजूदा स्थानों पर आदर्श जिला दिव्यांगता केंद्रों के रूप में परिवर्तित करना।

अनुमानित परिणाम: अधिक संख्या में उपलब्ध उपकरणों और पुनर्वास पेशेवरों तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ आदर्श डीडीआरसी से दिव्यांगजनों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे इन सेवाओं के प्रति दृष्टिकोण में एक उदाहरण प्रस्तुत करने वाले बदलाव के होने की उम्मीद की जाएगी।

****

एमजी/एएम/एनके/डीए



(Release ID: 1860243) Visitor Counter : 191


Read this release in: English , Urdu