संस्कृति मंत्रालय
संस्कृति मंत्रालय और गूगल ने भारत की अटल, अमर भावना और इसकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए 'इंडिया की उड़ान' की शुरुआत की
मैं संस्कृति मंत्रालय के साथ काम करने और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए गूगल के प्रयासों की सराहना करता हूं: श्री जी किशन रेड्डी
व्यापार में सुगमता के साथ डिजिटल क्रांति ने आम भारतीय नागरिकों को फेसलेस, प्रजेंस लेस और कैशलेस तरीके से सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाया है: श्री जी.के. रेड्डी
Posted On:
05 AUG 2022 9:15PM by PIB Delhi
संस्कृति मंत्रालय और गूगल ने पिछले 75 वर्षों की भारत की अटूट, अमर भावना और इसकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए 'भारत की उड़ान' पहल की शुरुआत की। यह उत्सव आज नई दिल्ली में एक विशेष समारोह के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय और गूगल के बीच दशक भर की जारी साझेदारी का हिस्सा है। यह संयुक्त उद्यम आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
श्री अमित सूद, निदेशक - गूगल कला और संस्कृति, ने एक विशेष प्रदर्शनी का अनावरण किया, जिसे गूगल की टीम ने पिछले 75 वर्षों में उपलब्धि हासिल करने वालों और बड़े बदलाव लाने वाले क्षणों का सम्मान करने के लिए तैयार किया है। प्रदर्शनी में देश की बड़ी उपलब्धियों को ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक का उपयोग करते हुए पेश किया गया, जिसमें भारतीय हस्तशिल्प और देश के लिए कुछ खास करने वाली महिलाओं की कहानियां भी हैं।
इस अवसर पर जी किशन रेड्डी ने कहा, "भारत आज डिजिटल, डेटा के साथ सेवाओं में बिचौलियों को कम करने की क्रांति के बीच खड़ा है। व्यापार करने में सुगमता के साथ मिलकर डिजिटल क्रांति ने आम भारतीय नागरिकों को फेसलेस, प्रजेंस लेस और कैशलेस तरीके से सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाया है। दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की शुरुआत करने वाली सरकार की सक्रिय नीति के कारण भारत ने उपयोगकर्ताओं को सबसे कम दरों में से एक पर डेटा उपलब्ध कराया है और मध्यस्थता घटाने की क्रांति ने बिचौलियों को हटाकर भारत के छोटे व्यवसायों को प्रतिस्पर्धी और निर्यात के लिए तैयार कर दिया है।
माननीय मंत्री ने आगे कहा, "आज, मुझे इस पहल 'इंडिया की उड़ान' का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है, जो भारत की अटूट और अमर भावना का उत्सव है। इस साझेदारी में भारत और गूगल को एक-दूसरे से बहुत लाभ मिलने वाला है। अक्सर यह माना जाता है कि एक कंपनी जो भारत के लिए निर्माण करती है, दुनिया के लिए निर्माण करती है और इसका सबसे अच्छा उदाहरण भारत सरकार के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करके भारत में बनाया गया गूगल का भुगतान प्लेटफॉर्म है।
“मैं संस्कृति मंत्रालय के साथ काम करने और आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए गूगल के प्रयासों की सराहना करना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि गूगल आज़ादी का अमृत महोत्सव की विभिन्न पहलों को बढ़ाने में संस्कृति मंत्रालय का समर्थन करेगा। मैं गूगल टीम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हिस्सा बनने और अपने कर्मचारियों को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का भी अनुरोध करूंगा। मैं गूगल नेतृत्व से संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की अन्य पहलों में शामिल होने और सरकार की परिवर्तन यात्रा में भागीदार बनने का आग्रह करता हूं।
इस कार्यक्रम में इंडियाज गॉट टैलेंट 2022 के विजेता दिव्यांश और मनुराज द्वारा एक शानदार कार्यक्रम पेश किया गया और क्लिंटन सेरेजो और उनकी टीम के द्वारा एक विशेष प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को उनके क्षेत्र विशेष की संस्कृति और संगीत के साथ भारत की विविध ध्वनियों को जीवंत करते हुए और 'भारत की ध्वनि' बनाने के लिए एक साथ लाया गया था।
******
एमजी/एएम/एसएस
(Release ID: 1849688)
Visitor Counter : 192