युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय खेल प्राधिकरण एनएसएनआईएस पटियाला ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शन पर भारतीय भारोत्तोलन दल को सम्मानित किया

प्रविष्टि तिथि: 06 AUG 2022 8:54PM by PIB Delhi

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय भारोत्तोलन दल ने कुल 10 पदक जीते। आज सुबह उनके भारत आगमन पर, भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने पूरे भारोत्तोलन दल का जोरदार स्वागत किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001502Y.jpg

 

शनिवार सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर दल का स्वागत किया गया। बाद में दिन में, उन्हें साई एनएसएनआईएस पटियाला में सम्मानित किया गया, जो भारोत्तोलन दल का प्रशिक्षण बेस है। शनिवार सुबह कुल 19 लोगों का दल भारत पहुंचा, जिसमें 14 एथलीट, 4 कोच और एक टीम मैनेजर शामिल थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WVTH.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00376OU.jpg

 

सीडब्ल्यूजी 2022: भारतीय भारोत्तोलन पदक विजेता:

स्वर्ण- मीराबाई चानू (महिला 49 किग्रा)

जेरेमी लालरिनुंगा (पुरुष 67 किग्रा)

अचिंता शुली (पुरुष 73 किग्रा)

 

रजत- संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा)

बिंद्यारानी देवी (महिला 55 किग्रा)

विकास ठाकुर (पुरुष 96 किग्रा)

 

कांस्य- गुरुराजा पुजारी (पुरुष 61 किग्रा)

हरजिंदर कौर (महिला 71 किग्रा)

लवप्रीत सिंह (पुरुष 109 किग्रा)

गुरदीप सिंह (पुरुष +109 किग्रा)

*********

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1849267) आगंतुक पटल : 289
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu