संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का अभिनंदन करने के लिये संस्कृति मंत्रालय ने ‘तिरंगा उत्सव’ का आयोजन किया


राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करने के लिये सोशल मीडिया पर डीपी में तिरंगा लगायें: श्री अमित शाह

गुमनाम महानायक श्री पिंगली वेंकैया ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वदेशी आंदोलन जैसे अभियानों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाईः श्री जी. किशन रेड्डी

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2022 10:40PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्र के प्रति पिंगली वेंकैया के योगदानों का अभिनंदन करने के लिये उनकी 146वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आज सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरी एक शाम तिरंगा उत्सव का आयोजन किया।

कार्यक्रम में गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि थे। पिंगली वेंकैया के परिवार के लोग भी इस अवसर पर मौजूद थे। अन्य गणमान्यजनों और जानी-मानी हस्तियों में संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी; संचार, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव; संसदीय और संस्कृति राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल; विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी तथा संचार राज्यमंत्री श्री देवूसिंह चौहान ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001STPX.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ZM8C.jpg

कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शाह ने पिंगली वेंकैया के सम्मान में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। तिरंगा उत्सव में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनजातीय क्रांतिकारियों की स्मृति में अमर चित्र कथा का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पिंगली वेंकैया के परिजनों का अभिनंदन किया। तिरंगा गान का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करने के लिये सोशल मीडिया पर अपनी डीपी में तिरंगा लगायें। गृह मंत्री ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, जिसके क्रम में प्रधानमंत्री का उद्घोष है कि देशवासी 13-15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहरायें। हर घर तिरंगा में हिस्सा लेकर, हम उन लोगों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर रहे हैं, जिन्होंने देश के लिये अपने प्राण न्योछावर कर दिये।

कृपया विस्तृत जानकारी के लिये  यहां क्लिक करें

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036N25.jpg

 

इस अवसर पर संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने सभी गणमान्यजनों का स्वागत किया और कहा कि आज की ही तारीख को 1876 में, गुमनाम महानायक श्री पिंगली वेंकैया, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की डिजाइन बनाई था, उनका जन्म हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वदेशी आंदोलन जैसे अभियानों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्री पिंगली वेंकैया के योगदानों का अभिनंदन करने के लिये उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004MIBE.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005C2XB.jpg

संगीतमय शाम में कैलाश खेर एवं कैलासा, हर्षदीप कौर और डॉ. रागिनी मक्खर जैसे दिग्गजों ने अपनी प्रस्तुति दी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0066LF6.jpg

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया, गांधीवादी सिद्धांतों के अनुयायी थे। उन्होंने महात्मा गांधी के आग्रह पर भगवा, श्वेत और हरे रंग तथा बीच में चक्र वाले राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन बनाया था।

*****


 

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1848277) आगंतुक पटल : 294
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu