युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के भारोत्तोलन के 109 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता    

Posted On: 03 AUG 2022 6:16PM by PIB Delhi

मुख्य बातें

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लवप्रीत को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी
  • लवप्रीत सिंह को एनएसएनआईएस पटियाला के राष्ट्रीय शिविर में अपनी विशिष्‍ट जगह बनाने में 7 साल कड़ी मेहनत करनी पड़ी, उसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा: श्री अनुराग ठाकुर

 

भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के भारोत्तोलन के 109 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 355 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्‍या बढ़कर अब 14 तक पहुंच गई है।  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से अनगिनत भारतीयों ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने लवप्रीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘भारतीय भारोत्तोलक निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह को बधाई। उन्हें भावी खेल आयोजनों में सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, प्रतिभाशाली लवप्रीत सिंह को पुरुषों के 109 किग्रा वर्ग में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। युवा और ऊर्जावान लवप्रीत ने अपने शांत स्वभाव एवं खेल के प्रति समर्पण भाव से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें समस्‍त भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

लवप्रीत सिंह को बधाई देते हुए  श्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘लवप्रीत सिंह को एनएसएनआईएस पटियाला के राष्ट्रीय शिविर में अपनी विशिष्‍ट जगह बनाने में 7 साल कड़ी मेहनत करनी पड़ी, उसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा ! राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आपके पदक के लिए बधाई। चैंपियन, आपके उज्‍ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। # चीयर4इंडिया।

लवप्रीत सिंह की उपलब्धियां जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस /वाईबी                                              


(Release ID: 1848088) Visitor Counter : 368
Read this release in: English , Urdu