उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
प्रविष्टि तिथि:
15 JUL 2022 5:28PM by PIB Delhi
उपभोक्ता मामलों के विभाग (डीओसीए) ने उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक शुभंकर "जागृति" को लॉन्च किया है। जागृति को एक सशक्त उपभोक्ता के रूप में पेश किया जाएगा जो उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाएगी और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेगी।
"जागृति" शुभंकर का उपयोग इस विभाग के विभिन्न विषयों के बारे में उपभोक्ता जागरूकता पैदा करने के लिए किया जाएगा। जैसे कि ये विषय हैं - उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधान, हॉलमार्किंग, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1915, बाट और माप अधिनियम के प्रावधान, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के निर्णय और शिकायत निवारण पर उपभोक्ताओं की टिप्पणियां।
जागृति शुभंकर को लाते हुए डीओसीए का मकसद डिजिटल और मल्टीमीडिया में अपने उपभोक्ता जागरूकता अभियान की मौजूदगी को मजबूत करना है और एक सशक्त व सूचित युवा उपभोक्ता को एक टॉप-ऑफ-माइंड उपभोक्ता अधिकार जागरूकता के रिकॉल ब्रांड के रूप में सुदृढ़ करना है।
जागृति शुभंकर को इसके सभी मीडिया अभियानों में "जागो ग्राहक जागो" की टैगलाइन के साथ दिखाया जाएगा। ये दोनों ही जागरूक युवा उपभोक्ताओं के नए पर्याय हैं और उपभोक्ता अधिकारों के ज्ञान और गतिविधियों की ओर ख़ासा ध्यान दिलाते हैं।

*****
एमजी/एएम/जीबी/डीए