जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू ने ओडिशा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की


मंत्री ने अधिकारियों को नए ईएमआरएस के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया

भारत में ओडिशा राज्य में सबसे अधिक ईएमआरएस होंगे

प्रविष्टि तिथि: 28 JUN 2022 7:14PM by PIB Delhi

भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री और जल शक्ति राज्य मंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू ने आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की और ओडिशा में इन स्कूलों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की।

Image

Image

श्री टुडू ने इनमें से कुछ स्कूल साइटों पर सामने आने वाले भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पहाड़ी इलाकों के कारण लागत में वृद्धि जैसे मुद्दों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी मुद्दों का निवारण करने और स्कूलों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए।

Image

ओडिशा के लिए 87 ईएमआरएस स्वीकृत किए गए हैं जो भारत के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है। साथ ही अकेले मयूरभंज में ही 19 स्कूलों को मंजूरी दी गई है जो भारत के किसी भी जिले के लिए सबसे अधिक है।

श्री टुडू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आदिवासी समुदायों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का आदिवासी छात्रों के कल्याण का सपना 2024 के निर्धारित लक्ष्य तक पूरा होगा।

Image

87 में से 45 स्कूलों का भूमि पूजन अब तक पूरा हो चुका है। आज की बैठक में ओडिशा सरकार के एसटी और एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

*****

एमजी/एएम/पीके


(रिलीज़ आईडी: 1837779) आगंतुक पटल : 252
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Odia