विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री आर के सिंह ने बिहार के नालंदा महाविहार में योग दिवस समारोह में भाग लिया


योग का अभ्यास समग्र स्वास्थ्य और आध्यात्मिक कल्याण की कुंजी है: केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्री ने 1400 से अधिक प्रतिभागियों के साथ योग किया

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2022 4:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में मैसूरू पैलेस ग्राउंड में हजारों प्रतिभागियों को शामिल करते हुए एक सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेकर 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया।

केन्‍द्रीय बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आज बिहार के नालंदा में नालंदा महाविहार में बिहार के लोगों के साथ 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 समारोह में शामिल हुए। 1400 से अधिक प्रतिभागी समारोह में शामिल हुए। दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री सिंह ने कहा, "योग का अभ्यास समग्र स्वास्थ्य और आध्यात्मिक कल्याण की कुंजी है। आइए हम सभी योग का अभ्यास करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएं और इसे अपनी जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KVEA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002GMLY.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003D4AY.jpg

कोविड-19 महामारी के दो वर्षों के बाद, देश में "मानवता के लिए योग" के संदेश का समर्थन करने के लिए आईडीवाई 2022 के इस वर्ष के 8वें संस्करण के लिए व्यापक उत्साह और भागीदारी देखी गई। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में एक "गार्जियन रिंग" कार्यक्रम शामिल था। इसमें उगते सूरज के साथ 16 अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही समय पर योग करने वाले लोगों का जीवंत प्रदर्शन शामिल है।

नालंदा शिक्षा का एक प्राचीन स्थान था। यह चौथी शताब्दी ईस्वी में स्थापित दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय था। नालंदा विश्वविद्यालय में विद्वान चीन और थाईलैंड से आते थे। चीनी विद्वान ह्वेनसांग 7वीं शताब्दी ई. में यहां अध्ययन करने के लिए आए थे और उन्‍होंने नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में विस्तार से लिखा है।

****

एमजी/एएम/केपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1836507) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu