संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु ने पुरी, ओडिशा में 20वें लोक मेले और 13वें कृषि मेले का उद्घाटन किया


पांच दिवसीय मेले में कृषि के क्षेत्र में आदिवासी कला, संस्कृति और नवाचार को प्रदर्शित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2022 9:09PM by PIB Delhi

जनजातीय मामले और जल शक्ति राज्य मंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडु ने आज पुरी, ओडिशा के सारधबली में 20वें लोक मेले (ऱाष्ट्रीय आदिवासी/लोक गीत और नृत्य उत्सव) और 13वें कृषि मेले का उद्घाटन किया। दोनों मेलों का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के साथ ही कृषि में नवाचार को बढ़ावा देना है। ये मेले पांच दिन तक चलेंगे और 24 जून को समाप्त होंगे।

Image

 

मेले का उद्घाटन करते हुए, श्री टुडु ने इस आयोजन और पिछले दो दशकों से समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में बहुमूल्य प्रयासों के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से कृषि मेले में लगे स्टॉलों को देखने और कृषि क्षेत्र में दिखाए गए नवाचार और तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करने का आग्रह किया। मंत्री ने राज्य में आदिवासियों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की ओर से सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

सभा को संबोधित करते हुए, ओडिशा के कृषि मंत्री श्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने कहा कि ओडिशा आदिवासी संस्कृति से समृद्ध है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा कृषि में भी एक अग्रणी राज्य है और यह चावल व अन्य फसलों का भरपूर उत्पादन करता है।

20वें लोक मेले 2022 का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति के महत्व पर जोर देना और इसकी मौलिकता एवं विशिष्टता को स्थापित करना है। इस मेले के माध्यम से आदिवासी समुदायों के समूहों और व्यक्तिों को अपनी संस्कृति को संरक्षित करने को लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने में मदद का प्रयास किया जा रहा है।

Image

Image

 

उधर, 13वां कृषि मेला कृषि से संबंधित नवाचारों, उत्पादों, समाधानों और सेवाओं के साथ ही सभी संगठनों और कंपनियों के लिए बेहतरीन मंच उपलब्ध करा रहा है। प्रदर्शनी में कृषि और संबंधित उद्योग से सभी जैसे- निर्माताओं, डीलरों, व्यापारियों, निर्यातकों और कृषि, फूलों की खेती, जलीय कृषि, रेशम उत्पादन आदि क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/PIBBhubaneswar/WhatsApp%20Image%202022-06-20%20at%209.05.57%20PM.jpeg

 

उद्घाटन समारोह में आज खंडपारा विधायक और संबाद समूह के संस्थापक श्री सौम्य रंजन पटनायक और पुरी के विधायक श्री जयंत कुमार सारंगी सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए। मेलों का आयोजन गैर-लाभकारी संस्था श्री श्रीक्षेत्र सूचना (एसएसएस) की ओर से किया जा रहा है।

******

 

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1836360) आगंतुक पटल : 239
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Odia