शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री धर्मेंद्र प्रधान कांगड़ा किले में आईडीवाई 2022 कार्यक्रम में भाग लेंगे

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2022 7:30PM by PIB Delhi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 को "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान कल हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित स्थल कांगड़ा किले में आईडीवाई 2022 कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कांगड़ा किले में योग दिवस समारोह में 400 से अधिक छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। आईडीवाई 2022 का विषय "मानवता के लिए योग" है।

शिक्षा राज्य मंत्री श्री सुभाष सरकार पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ से जबकि शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी तमिलनाडु के तंजावुर में द ग्रेट लिविंग चोल मंदिर से भाग लेंगी और शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजकुमार रंजन सिंह कंबोडिया में सिएम रीप के अंगकोर पुरातत्व पार्क में एलीफैंट टेरेस से भाग लेंगे।

पूरी दुनिया में जारी आज़ादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) समारोहों के साथ इसे पूरी तरह से जोड़ते हुए भव्य रूप में इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। आईडीवाई का मुख्य उद्देश्य लोगों के भीतर योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जन जागरूकता जगाना है। वर्षों से, आईडीवाई स्वास्थ्य के लिए एक जन आंदोलन बन चुका है।

 

****

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1835797) आगंतुक पटल : 220
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu