विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू कल अरुणाचल प्रदेश के डोंग में आईडीवाई 2022 कार्यक्रम में भाग लेंगे

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2022 3:35PM by PIB Delhi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 “आज़ादी का अमृत महोत्सव” वाले वर्ष में मनाया जा रहा है। आयुष मंत्रालय देशभर में 75 ऐतिहासिक स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री कर्नाटक के मैसूरु से इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के अंजॉव जिले के डोंग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। यह भारत के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित गांव है, जहां  भारत, चीन और म्यांमार की सीमाएं मिलती हैं। डोंग भारत में पहले सूर्योदय का साक्षी बनता है, इसलिए इसे ‘भारत की उगते सूरज की भूमि’ (इंडियाज लैंड ऑफ द राइजिंग सन) का उपनाम दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 का विषय “मानवता के लिए योग” है। वर्तमान में चल रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) समारोहों के साथ पूरी तरह से जोड़कर इस कार्यक्रम को दुनियाभर में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) का मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए योग से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जन जागरूकता पैदा करना है। विगत कुछ वर्षों से, आईडीवाई स्वास्थ्य से जुड़ा एक जन आंदोलन बन गया है।

आईडीवाई 2022 के लिए नोडल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप योग कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।  

**********

एमजी / एएम / आर/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1835620) आगंतुक पटल : 267
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu