संस्‍कृति मंत्रालय

राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच रुक्मिणी कृष्ण यात्रा को मजबूती प्रदान करेगा


सभ्यता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के सूत्र को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण है: श्री तरुण विजय

Posted On: 17 JUN 2022 6:16PM by PIB Delhi

अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री चौना मीन और राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के अध्यक्ष श्री तरुण विजय के नेतृत्व में एनएमए के शीर्ष अधिकारियों के बीच रुक्मिणी और भगवान कृष्ण की कथा के माध्यम से गुजरात व अरुणाचल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने के बारे में निर्णय लेने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।

एनएमए के अध्यक्ष श्री तरुण विजय ने कहा कि इस पर विचार किया गया है कि गुजरात के लोग भीष्मक नगर और भीष्मक नगर के लोग गुजरात का दौरा करें, जिससे देश के सुदूर पूर्वी और सुदूर पश्चिमी भागों के बीच सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता मिशन और प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित एक भारत श्रेष्ठ भारतको बढ़ावा देना है।

एनएमए का उद्देश्य स्मारकों का संरक्षण करना और अरुणाचल प्रदेश व गुजरात के बीच रुक्मिणी कृष्ण यात्रा का आयोजन बड़े पैमाने पर करना और इसको राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001USJ0.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LE7M.jpg

एनएमए की टीम ने रुक्मिणी महल के पौराणिक भीष्मक नगर खंडहरों का दौरा किया और गांव के कई बुजुर्ग लोगों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की सुंदर गाथा सुनाई, जिसे अभी भी इडु मिश्मी आदिवासी गीतों में गाया जाता है। टीम ने एक इडु मिश्मी नामक लड़की से भी मुलाकात की, जिसके माता-पिता ने उसका नाम रुक्मिणी रखा है। उस लड़की ने उनके लिए स्थानीय रुक्मिणी भीष्मक गीत गाया जिसे विधिवत रूप से रिकॉर्ड किया गया। पोरबंदर में, अरुणाचल की रुक्मिणी के साथ गुजरात के कृष्ण की शादी का उत्सव आज भी मनाया जाता है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033ZQM.jpg

श्री तरुण विजय ने कहा कि उनके साथ विशेष रूप से श्री हेमराज कामदार, गुजरात के प्रसिद्ध वास्तुकार और सांस्कृतिक संकल्पनाकर्ता और आंध्र प्रदेश के प्रोफेसर कैलाश राव भी आए हैं, जिससे रुक्मिणी-कृष्ण कथा के माध्यम से मिशन राष्ट्रीय एकता की कल्पना को साकार करने में मदद मिल सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00417BZ.jpg

श्री तरुण विजय ने यह भी कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में सभ्यता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के सूत्र को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण है।

अरुणाचल प्रदेश को अपनी सांस्कृतिक स्मृति का संरक्षण करने की दिशा में बहुत विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को मौखिक रूप से हस्तांतरित किया गया इतिहास तेजी से गायब हो रहा है क्योंकि गांव के बुजुर्ग और इगुस (पारंपरिक चिकित्सक और पुजारी) की संख्या में कमी आ रही है।

एनएमए द्वारा इस संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के कई स्वदेशी पुरातात्विक स्थलों का दौरा किया गया और वह इस राज्य की मूर्त व अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

***

एमजी/एमए/एके/एसके



(Release ID: 1834905) Visitor Counter : 421


Read this release in: English , Urdu