रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार ने समुद्र में तैनात भारतीय नौसेना के कर्मियों के लिए जोखिम और कठिनाई हेतु दिए जाने वाले भत्तों में संशोधन को लागू किया

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2022 6:56PM by PIB Delhi

भारत सरकार द्वारा समुद्र में तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के कर्मियों के सामने आने वाले जोखिम और कठिनाइयों (सी गोइंग अलाउंस) के प्रतिपूरक भत्ते के संबंध में मौजूदा विसंगति को दूर करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

यह समुद्र में तैनात नौसेना कर्मियों के संकल्प एवं मनोबल को और बढ़ाएगा, जो हिंद महासागर तथा उसके बाहर भी हमारे समुद्री हितों की रक्षा करते हुए उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, एंटी-पायरेसी ऑपरेशन, समुद्री सुरक्षा तथा आईएमबीएल गश्त आदि में संचालन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हमारे नौसैनिक पुरुषों और महिलाओं द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की एक उत्कृष्ट प्रतिपूर्ति मान्यता है।

****

एमजी/एमए/एनके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1833039) आगंतुक पटल : 511
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English