महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया

Posted On: 08 JUN 2022 8:20PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आज 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2022 की गतिविधियों में शामिल करना है, जिससे शारीरिक और भावनात्मक कल्याण के संदर्भ में योग के लाभों का प्रचार-प्रसार किया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018AHH.jpg

डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की और अपनी सक्रिय भागीदारी प्रदान की। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव और के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी), दिल्ली के परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002RP8W.jpg

आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सामान्य प्रोटोकॉल के मुताबिक, अधिकारियों को योगासन, कपालभाति, प्राणायाम, ध्याना, संकल्प और मेडिटेशन से परिचित कराया गया। यह कार्यक्रम "योग फॉर वेलनेस" के संदेश को मजबूती प्रदान करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका अदा करने, लोगों में योग के महत्व के बारे में बताने में का एक प्रयास था। इस महत्वपूर्ण अभियान "योग फॉर वेलनेस" की सफलतापूर्वक शुरुआत 'आजादी का अमृत महोत्सव अभियान' के एक भाग के रूप में की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034427.jpg

***

एमजी/एमए/एके/एसएस

 


(Release ID: 1832572) Visitor Counter : 321
Read this release in: English , Urdu