वित्‍त मंत्रालय

केंद्रीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीबीडीटी की ई-बुक ‘‘ आरोहण ‘‘ का विमोचन किया

Posted On: 08 JUN 2022 9:34PM by PIB Delhi

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ), राज्य मंत्री ( प्रधानमंत्री कार्यालय),  राज्य मंत्री ( कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन), राज्य मंत्री (परमाणु ऊर्जा ) एवं राज्य मंत्री ( अंतरिक्ष ) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज आयकर विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सीबीडीटी की -बुक ‘‘ आरोहण ‘‘ का विमोचन किया।

भारत को आकार देने वाले विचारों तथा आदर्शों के माध्यम से ‘‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘‘ मनाने की प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर तथा विशिष्ट लक्ष्यों और टार्गेटों के प्रति प्रतिबद्धताओं को सुदृढ़ करते हुए, आय कर विभाग देश भर में इस आयोजन के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यकलापों का आयोजन कर रहा है। -बुक ‘‘ आरोहण ‘‘ का विमोचन वित्त मंत्रालय के तत्वाधान में 6 से 12 जून, 2022 के प्रतिष्ठित सप्ताह के दौरान आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों का एक हिस्सा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘‘ आरोहण ‘‘ का विमोचन करने के दौरान कहा कि वर्तमान सरकार प्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में सुधार आरंभ करने के मामले में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए विधायी और प्रशासनिक सुधारों के परिणामस्वरूप करदाताओं द्वारा स्वैच्छिक अनुपालन में बढातरी हुई है और करदाताओं की संख्या के साथ साथ रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि आजादी के बाद से आयकर विभाग के विकास के साथ साथ भारतीय समाज में भी विकास हुआ है तथा इससे लोगों के आर्थिक व्यवहार में बदलाव आया है। उन्होंने कोविड के कठिन समय के दौरान उनके कार्य के लिए विभाग को बधाई दी तथा करदाताओं के प्रति प्रदर्शित उनकी संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कर प्रशासन से जटिल कर कानूनों तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा उन्हें और स्पष्ट बनाने के द्वारा इस अमृत काल में अगले 25 वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की जिससे कि स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक व्यापक कर आधार अर्जित किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्र के लिए एक स्मारिका के रूप में सेवा करते हुए ‘‘ आरोहण ‘‘ युवा आईआरएस अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगी।

इससे पूर्व, अपने स्वागत संबोधन में सीबीडीटी की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने राष्ट्र निर्माण में करदाताओं तथा आय कर विभाग के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों के दौरान विभाग को अनिवार्य रूप से अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की ओर देखना चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 14.09 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक शुद्ध संग्रह अर्जित करने के लिए तथा आकलन वर्ष 2021-22 के लिए फाइल की गई आईटीआर की संख्या में वृद्धि के लिए भी आय कर विभाग के अधिकारयों तथा कर्मचारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि आय कर विभाग आने वाले वर्षों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नई उम्मीद, आकांक्षाओं तथा एक मजबूत संकल्प के साथ भविष्य का स्वागत करता है।

‘‘ आरोहण ‘‘ जिसका अर्थउदयभी होता है, से आय कर विभाग के उसके प्रारंभिक वर्षों से अब तक का निरंतर विकास प्रदर्शित होता है। यह -बुक आय कर विभाग में पिछले कुछ वर्षों से आरंभ किए गए प्रमुख सुधारों का एक सिंहावलोकन प्रस्तुत करती है तथा स्वतंत्रता के बाद से कर प्रशासन में भारतीय राजस्व सेवा के विभिन्न बैचों के योगदान को प्रदर्शित करती है। पुस्तक के सात अध्याय सात दशकों से सबंधित हैं जो आय कर विभाग में हुए महत्वपूर्ण सुधारों तथा भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गए नेतृत्व को रेखांकित करते हैं। इस अवधि के दौरान विभाग का विकास एक अधिक उत्तरदायी, सेवा केंद्रित संगठन की दिशा में हुआ।

यह -बुक आय कर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindia.gov.in/Documents/Aarohan-itd-2022-e-book.pdf पर उपलब्ध है।

 

********

एमजी/एमए/एसकेजे



(Release ID: 1832477) Visitor Counter : 313


Read this release in: English , Urdu