श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

स्वस्थ कार्यबल से बनेगा आत्मनिर्भर भारत: भूपेंद्र यादव


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने ईएसआईसी योग पखवाड़ा-7 से 21 जून का शुभारंभ किया

Posted On: 07 JUN 2022 8:10PM by PIB Delhi

श्रम और रोजगार एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज ईएसआईसी अस्पताल, बसैदरपुर, नई दिल्ली में
ईएसआईसी योग पखवाड़ाकार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह योग पखवाड़ा 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसके दिन समाप्त होगा। इस अवसर पर ईएसआईसी के सभी कार्यालयों और अस्पतालों को ऑनलाइन माध्यम से मुख्य कार्यक्रम-स्थल से जोड़ा गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-07at8.17.54PMIS4J.jpeg


इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 का विषय मानवता के लिए योगहै। इस विषय के साथ, ईएसआईसी श्रमिकों के बीच योग को बढ़ावा देने के लिए योग पखवाड़ामना रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-07at8.17.55PM06A4.jpeg


इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि योग पखवाड़ाके दौरान ईएसआईसी अपने 160 ईएसआई अस्पतालों और 64 क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से औद्योगिक समूहों में श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए दैनिक योग शिविर का आयोजन करेगा।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-07at8.17.55PM(1)YFB7.jpeg





योग पखवाड़े के दौरान 1000 से ज्यादा योग शिविरों के आयोजन की उम्मीद है। साथ ही, श्रमिकों के रिहायशी इलाकों/बस्तियों में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। सभी ईएसआईसी अस्पताल कम से कम दो आवासीय क्षेत्रों/कर्मचारियों की बस्ती में सफाई अभियान चलाएंगे। श्रमिकों के लिए ईएसआई अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और रोग/निवारक देखभाल पर स्वास्थ्य वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-07at8.17.55PM(2)U65H.jpeg


श्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में चिकित्सा देखभाल के अलावा बीमारी की रोकथाम पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि बीमारियों की रोकथाम में योग बहुत कारगर है। सुबह नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-07at8.17.56PMXYXV.jpeg


उन्होंने कहा कि स्वस्थ कार्यबल से ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा और स्वस्थ भारत से ही आत्मनिर्भर भारत का बनेगा होगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-07at8.17.56PM(1)021P.jpeg


इस अवसर पर श्री मुखमीत एस भाटिया, महानिदेशक, ईएसआईसी, श्री आर.के. गुप्ता, संयुक्त सचिव, श्रम और रोजगार मंत्रालय, श्रीमती टी.एल. यादेन, वित्तीय आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक एवं ईएसआईसी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-06-07at8.17.56PM(2)1LXH.jpeg

ईएसआईसी में आयुष


चिकित्सा की प्राचीन और पारंपरिक पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए, देशभर में ईएसआई योजना के तहत अस्पतालों और औषधालयों में कुल 329 आयुष इकाइयां कार्यरत हैं, जहाँ आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी पद्धति द्वारा बीमित श्रमिकों और उनके आश्रितों को उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

****


एमजी/एमए/पीकेजे



(Release ID: 1831993) Visitor Counter : 249


Read this release in: Urdu , English