रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -2) के दौरान एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (आठ मरणोपरांत) प्रदान किये


13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किये गए

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2022 7:00PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, जो सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर हैं, ने 31 मई, 2022 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-2) के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (आठ मरणोपरांत) प्रदान किये। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किये गए।

राष्ट्रपति ने असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किये।           

प्रस्तुति के क्रम में पुरस्कार विजेताओं की सूची के लिए कृपया अंग्रेजी की विज्ञप्ति देखें 

******

 

एमजी / एमए / जेके


(रिलीज़ आईडी: 1830003) आगंतुक पटल : 409
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Odia