कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

2021-22 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी


देश में रिकॉर्ड 31.451 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान

खाद्यान्न का उत्पादन पिछले 5 वर्षों के औसत खाद्यान्न उत्पादन से 2.38 करोड़ टन अधिक होने का अनुमान

चावल, मक्का, दलहन, तिलहन, चना, रेपसीड एवं सरसों और गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन अनुमानित

कई फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों की अथक मेहनत और वैज्ञानिकों की लगन का नतीजा है : केंद्रीय कृषि मंत्री

Posted On: 19 MAY 2022 7:58PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया गया है। देश में खाद्यान्न का उत्पादन रिकॉर्ड 31.451 करोड़ टन होने का अनुमान है जो 2020-21 की अवधि के खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 37.7 लाख टन अधिक है। 2021-22 के दौरान उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 2.38 करोड़ टन अधिक है। चावल, मक्का, दालें, तिलहन, चना, रेपसीड एवं सरसों और गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन अनुमानित है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि इतनी सारी फसलों का यह रिकार्ड उत्पादन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के साथ ही किसानों के अथक परिश्रम और वैज्ञानिकों की लगन का परिणाम है।

विभिन्न फसलों के उत्पादन का आकलन राज्यों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है जिसकी पुष्टि अन्य स्रोतों से उपलब्ध जानकारी से की गई है। वर्ष 2021-22 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार विभिन्न फसलों का अनुमानित उत्पादन और इसके साथ  वर्ष 2007-08 के बाद के तुलनात्मक अनुमान संलग्न हैं।

तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2021-22 के दौरान प्रमुख फसलों का अनुमानित उत्पादन निम्नानुसार है: खाद्यान्न 31.451 करोड़ टन, चावल 12.966 करोड़ टन (रिकॉर्ड स्तर), गेहूं 10.641 करोड़ टन, पोषक / मोटे अनाज 5.070 करोड़ टन, मक्का 3.318 करोड़ टन (रिकॉर्ड स्तर), दलहन 2.775 करोड़ टन (रिकॉर्ड स्तर), तूर 43.5 लाख टन, चना 1.398 करोड़ टन (रिकॉर्ड स्तर), तिलहन 3.850 करोड़ टन (रिकॉर्ड स्तर), मूंगफली 1.009 करोड़ टन, सोयाबीन 1.383 करोड़ टन, रेपसीड और सरसों 1.175 करोड़ टन (रिकॉर्ड स्तर), गन्ना 43.05 करोड़ टन (रिकॉर्ड स्तर), कपास 3.154 करोड़ गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम), जूट और मेस्टा 1.022 करोड़ गांठें (प्रत्येक 180 किग्रा)

2021-22 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 31.451 करोड़ टन होने का अनुमान है जो 2020-21 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 37.7 लाख टन अधिक है। इसके अलावा, 2021-22 के दौरान उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 2.380 करोड़ टन अधिक है।

2021-22 के दौरान चावल का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 12.966 करोड़ टन होने का अनुमान है। यह पिछले पांच वर्षों के 11.643 करोड़ टन के औसत उत्पादन से 1.323 करोड़ टन अधिक है।

2021-22 के दौरान गेहूं का उत्पादन 10.641 करोड़ टन होने का अनुमान है। यह पिछले पांच वर्षों के औसत गेहूं उत्पादन 10.388 करोड़ टन से 25.3 लाख टन अधिक है।

पोषक/मोटे अनाज का उत्पादन 5.070 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो पिछले पांच वर्षों के 4.657 करोड़ टन के औसत उत्पादन से 41.2 लाख टन अधिक है।

2021-22 के दौरान दालों का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 2.775 करोड़ टन होने का अनुमान है जो पिछले पांच वर्षों के 2.382 करोड़ टन के औसत उत्पादन से 39.2 लाख टन अधिक है।

2021-22 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन रिकॉर्ड 3.85 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो 2020-21 के दौरान 3.595 करोड़ टन के उत्पादन की तुलना में 25.5 लाख टन अधिक है। इसके अलावा, 2021-22 के दौरान तिलहन का उत्पादन औसत तिलहन उत्पादन की तुलना में 58.1 लाख टन अधिक है।

2021-22 के दौरान देश में गन्ने का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 43.05 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो कि औसत गन्ना उत्पादन 37.346 करोड़ टन से 5.704 करोड़ टन अधिक है।

कपास और जूट एवं मेस्टा का उत्पादन क्रमशः 3.154 करोड़ गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) और 1.022 करोड़ गांठ (प्रत्येक 180 किलोग्राम) होने का अनुमान है।

2021-22 के प्रमुख फसलों के उत्पादन का तीसरे अग्रिम अनुमान की विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें

****

एमजी/एएम/एसएस



(Release ID: 1826798) Visitor Counter : 3579


Read this release in: Marathi , English , Urdu