कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इज़राइल में भारतीय किसान के बीयर मिल्का फार्म का दौरा
प्रविष्टि तिथि:
11 MAY 2022 6:09PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल तेल अवीव से लम्बी यात्रा कर नेगेव रेगिस्तानी इलाके में भारतीय मूल के एक किसान श्री शेरोन चेरी के स्वामित्व वाले एक रेगिस्तानी बुटीक फार्म, बीयर मिल्का पहुंचा। इस प्रगतिशील किसान ने रमत नेगेव एग्रो रिसर्च सेंटर के तकनीकी सहयोग से आधुनिक तकनीकों को अपनाया है और नेगेव रेगिस्तान के मध्य में स्थित अपने फ़ार्म में सब्जियां, फल तथा सुपर फूड उगा रहे हैं। यात्रा के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने शुष्क भूमि की खेती में तकनीकी प्रगति और इज़राइल के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों द्वारा व्यावहारिक कृषि में समर्थन और आउटरीच से संबंधित जानकारी हासिल की।

एमजी / एएम / जेके /वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1824505)
आगंतुक पटल : 388