पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी प्रमुख बंदरगाहों द्वारा प्रतिष्ठित सप्ताह समारोहों का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 05 MAY 2022 8:54PM by PIB Delhi

पत्‍तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाये जा रहे आइ‍कॉनिक वीक यानी प्रतिष्ठित सप्ताह के दौरान सभी प्रमुख बंदरगाहों/ संगठनों द्वारा बंदरगाहों के विकास के 75 वर्षों को दर्शाते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने मुंबई में कोलाबा के आसपास के स्कूलों के छात्रों के लिए आज बंदरगाह एवं डॉकयार्ड के भ्रमण की व्यवस्था की। इस प्रतिष्ठित सप्ताह को मनाने के लिए यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए और छात्रों को जहाजों के परिचालन के बारे में बताया।

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने कर्मचारियों के लिए महान भारतीय महिलाओं पर आधारित देशभक्ति, प्रेरक एवं गीतों की गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह ने प्रतिष्ठित सप्ताह समारोहों को मनाते हुए हुए एसएमपीके स्पोर्ट्स क्लब में 04.05.2022 को कर्मचारियों के लिए एक योग सत्र का आयोजन किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह द्वारा 04.05.2022 को कोलकाता के एसएमपीके गेस्ट हाउस में 'इंडिया @ 75: आत्मनिर्भर भारत' विषय पर आधारित एक बहुभाषी निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों और उनके बच्चों की अच्छी भागीदारी रही।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी ने भी देशभक्ति गीतों पर केंद्रित गायन प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए इस प्रतिष्ठित सप्ताह को मनाया। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों के प्रदर्शन के साथ काफी सफल रहा।

 

*****

 

एमजी/एएम/एसकेसी


(रिलीज़ आईडी: 1823834) आगंतुक पटल : 276
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu