पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की पृष्ठभूमि में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया


केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे इस योग कार्यक्रम में शामिल हुए

प्रविष्टि तिथि: 06 MAY 2022 7:34PM by PIB Delhi

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 21 जून 2022 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की पृष्ठभूमि में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने भाग लिया। 45 मिनट से अधिक समय तक चले इस योग सत्र में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लगभग 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। पतंजलि योगपीठ से बुलाए गए योग प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस योग कार्यक्रम के बाद खेल, शपथ, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि जैसी अन्य गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का पूरे देश में सीधा प्रसारण किया गया और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत सभी संगठनों ने एक साथ योग सत्र का आयोजन किया।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SGVG.jpg 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KU7J.jpg 

***

एमजी / एएम / आर/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1823370) आगंतुक पटल : 407
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu