युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
राउंड अप: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की पदक तालिका में शानदार उपलब्धि, कराटे और हॉकी में आतिशी प्रदर्शन देखने को मिला
प्रविष्टि तिथि:
30 APR 2022 10:36PM by PIB Delhi
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में तीन अलग-अलग खेलों में छह पदक (दो स्वर्ण) जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। 101 विभिन्न विश्वविद्यालयों ने इन खेलों की पदक तालिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें 46 ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है। जैन यूनिवर्सिटी 25 पदक (स्वर्ण 16, रजत 5, कांस्य 4) जीतकर शीर्ष स्थान पर रही।

जैन ग्लोबल स्कूल में आज कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। तनीशदीप सिंह ने एक तगड़े फाइनल मुकाबले में पुरुषों की स्पर्धा जीती और सागर चोपड़ा को 145-144 से हराया। तनीशदीप क्वालीफिकेशन में 14वें स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्होंने स्वर्ण पदक के रास्ते में उच्च रैंक वाले विरोधियों को हराने में सफलता हासिल की।
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा कि पहले दिन [क्वालीफिकेशन राउंड] हवा तेज चल रही थी इसलिए प्रतियोगिता स्थल पर अपना प्रदर्शन करने में कुछ समय लगा। इससे मैं बहुत थोड़ा ही प्रभावित हुआ, क्योंकि मेरे पास एक मेडिको योग्यता थी। मेरे कोच प्रात: और शाम दोनों समय मुझे मेडिटेशन कराने पर जोर देते हैं। मैं अपने प्रदर्शन का आतंरिक विश्लेषण करने के लिए कुछ समय निकालता हूं और अपने आप से यह पूछता हूं कि मैं किस प्रकार बेहतर कार्य कर सकता हूं। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं परिस्थितियों, अपने विरोधियों या अपने नियंत्रण से बाहर की चीजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगा। इस स्पष्टता ने मेरी मदद की।
पंजाबी विश्वविद्यालय के कुलविंदर सिंह जो व्यक्तिगत योग्यता में शीर्ष पर रहे थे, लेकिन पहले नॉकआउट राउंड में हार गए थे। उन्होंने मिश्रित टीम प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। कुलविंदर और प्रभजोत कौर की टीम ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की मुस्कान किरार और चिराग विद्यार्थी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
सुबह का पहले ही घंटे में ट्रैक पर पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ, जब आरिफ अली ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता जीतने के लिए सभी प्रतिभागियों को बहुत पीछे छोड़ दिया था। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष के छात्र अली ने अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2021 में रजत पदक जीता था और अपना मीट रिकॉर्ड बेहतर बनाया था।
इंटर यूनिवर्सिटी के स्वर्ण पदक विजेता आदेश यादव की अनुपस्थिति में अली केआईयूजी 2021 में होने वाले आयोजन के लिए निर्विवाद रूप से पसंदीदा खिलाड़ी थे। उन्होंने स्वर्ण पदक के अलावा अन्य दो पदक विजेताओं को पीछे छोड़ते हुए उस टैग को पूरा किया। महिलाओं की 10,000 मीटर मैंगलोर यूनिवर्सिटी की के.एम. लक्ष्मी ने स्वर्ण जीतने के लिए एक नया केआईयूजी रिकॉर्ड (35:49.23) बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
ओलिम्पिक में हाल ही में शुरू किए गए कराटे ने आज खेलो विश्वविद्यालय में शामिल किया गया। जीवाजी विश्वविद्यालय ने पुरुषों के व्यक्तिगत मुकाबलों में ऋतिक बांके के मार्फत अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मेसोम ने महिला व्यक्तिगत मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। यह स्वर्ण पदक इन खेलों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का आठवां पदक था। उन्होंने बाद में एथलेटिक्स में एक और पदक जीता तथा पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
शाम को एथलेटिक्स ट्रैक पर पुरुषों की डिस्कस थ्रो में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला। स्वर्ण और रजत पदक दोनो ही विजेताओं ने इस मुकाबले में पिछले केआईयूजी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अभिनव ने 54.46 मीटर डिसकस थ्रो से स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष हॉकी के फाइनल में बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी आमने-सामने होंगी। पिछले मुकाबले में बैंगलोर सिटी ने 3-2 से मुकाबला जीता था।
आज खेले गए दोनों सेमीफाइनल में टीमों द्वारा नियमित समय में कोई गोल न करने के कारण शूटआउट द्वारा विजेता का फैसला हुआ। जीएनडीयू और पंजाबी यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया पहला गेम गोलरहित समाप्त हुआ, वहीं दूसरें मुकाबले में स्कोरिंग हाई रहा और मुकाबला रोमांचक रहा। बैंगलोर सिटी ग्रुप चरणों में नाबाद रही और उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को आश्चर्य में डाल दिया। रोमांचक शूट-आउट में स्थानीय टीम विजेता बनकर उभरी और कल फाइनल खेलेगी।
परिणाम (सभी फाइनल) देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
*.*.*
एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1822066)
आगंतुक पटल : 217