सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों के दिव्यांग बच्चों और युवाओं ने 'दिव्य कला शक्ति: दिव्यंगता से क्षमता का दर्शन' में प्रस्तुति दी


मुंबई में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांगों के लिए पहली बार पश्चिमी क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

Posted On: 27 APR 2022 9:04PM by PIB Delhi

महाराष्ट्र के राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी ने आज 27 अप्रैल 2022 को नेहरू केंद्र, मुंबई में 'दिव्य कला शक्ति' कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने कहा की "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कि है ने ठीक ही कहा उनके भीतर एक 'दिव्य शक्ति' है, जिसके लिए मैं नमन करता हूं। श्री कोश्यारी ने कहा कि दिव्यांगता के बावजूद अपनी प्रतिमा और कौशल करते हुए देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। राज्यपाल ने दिव्यांगजनों से अपनी आंतरिक प्रतिभा को खोजने और उसे प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने ओलंपिक के दौरान हमारे पैरा एथलीटों के योगदान का जिक्र किया और कहा कि वे कैसे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।

 

राज्यपाल ने उन शिक्षकों, प्रशिक्षकों और गैर सरकारी संगठनों को भी धन्यवाद दिया जो दिव्यांग युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने दिव्यांगों को उनकी प्रतिभा की पहचान करने में मदद करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में उनके प्रयासों के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने एक वीडियो संदेश में उल्लेख किया कि, 'दिव्य कला शक्ति' का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।उन्होंने कहा की "मुझे विश्वास है कि इस कार्यक्रम से उनका आत्मविश्वास और भी अधिक बढ़ेगा,"

इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दमन और दीव राज्यों के 150 से अधिक बच्चों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम कई प्रदर्शनों और राज्य-विशिष्ट नृत्यों से भरा हुआ था, जिसने शाम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रमों में कठपुतली, नृत्य, संगीत, लोक नृत्य, योग प्रदर्शन, व्हील चेयर प्रदर्शन शामिल थे।

**********

 

एमजी/एएम/एएस



(Release ID: 1821122) Visitor Counter : 123


Read this release in: English , Urdu , Marathi