वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने 30 सितंबर 2022 तक कपास के आयात पर सभी सीमा शुल्क में छूट दी

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2022 7:20PM by PIB Delhi

सरकार ने जनहित में कदम उठाते हुए कपास की कीमत कम करने के लिए कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट देने का फैसला किया है। इस छूट से पूरे कपड़ा क्षेत्र- धागा, परिधान आदि सभी को लाभ होगा। साथ ही उपभोक्ताओं और वस्त्र उद्योग को राहत मिलेगी।

उद्योग कच्चे कपास पर 5 फीसदी मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) और 5 फीसदी कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (एआईडीसी) हटाने की मांग कर रहा था।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कपास आयात के लिए सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना विकास उपकर से छूट को अधिसूचित किया है। यह अधिसूचना 14 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी और 30 सितंबर 2022 तक लागू रहेगी।

कच्चे कपास पर आयात शुल्क हटाने का भारत में कपास की कीमतों पर लाभदायक प्रभाव होना चाहिए।

****

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1816932) आगंतुक पटल : 469
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil