महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जम्मू-कश्मीर से छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के कामकाज को समझने के लिए संसद, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और विभिन्न आयोगों का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2022 8:34PM by PIB Delhi

जम्मू-कश्मीर से छह छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सरकार के कामकाज को समझने के लिए संसद, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और विभिन्‍न आयोगों का दौरा किया। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा नामांकित छात्राओं ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। पहली बार अपने जिलों से बाहर आई इन छात्राओं ने दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों के साथ-साथ संसद का दौरा करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे दिल्ली प्रवास के दौरान प्राप्त जानकारी और सरकार के कामकाज के बारे में विकसित समझ के बारे में अपने कॉलेजों में जागरूकता फैलाएंगी। उनकी यात्रा को प्रायोजित करने की पहल राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती रेखा शर्मा द्वारा की गई थी।

 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन लड़कियों को राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रमुख कार्य क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सहित विभिन्न आयोगों में उनके दौरे का आयोजन भी किया जहां उन्‍होंने इन कार्यालयों की भूमिका और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

 

*******

 

एमजी/एएम/एसकेसी/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1815192) आगंतुक पटल : 150
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu