PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
06 APR 2022 5:28PM by PIB Delhi


- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 185.04 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
- भारत में फिलहाल 11,871 सक्रिय मामले
- सक्रिय मामले वर्तमान में 0.03 प्रतिशत
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.76 प्रतिशत
- बीते 24 घंटे में 1,198 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,24,97,567 हुई
- बीते 24 घंटे में देश में 1,086 नये मामले दर्ज किये गए
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.23 प्रतिशत
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.22 प्रतिशत
- अब तक कुल 79.20 करोड़ जांच की गयी; बीते 24 घंटे में 4,81,374 जांच की गई
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
*****


भारत का कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 185.04 करोड़ से अधिक हुआ
12-14 वर्ष आयु वर्ग में 1.98 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 11,871 है
पिछले 24 घंटों में 1,086 नए रोगी सामने आए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत है
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 185.04 करोड़ (1,85,04,11,569) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,22,69,994 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.98 करोड़ (1,98,31,257) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
टीके की कुल खुराक का कवरेज
|
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
10403904
|
|
दूसरी खुराक
|
10002798
|
|
एहतियाती खुराक
|
4498875
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
18413615
|
|
दूसरी खुराक
|
17516072
|
|
एहतियाती खुराक
|
6946612
|
|
12-14 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
19831257
|
|
15-18 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
57440351
|
|
|
दूसरी खुराक
|
38879910
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
554857433
|
|
दूसरी खुराक
|
468143382
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
202790758
|
|
दूसरी खुराक
|
185837174
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
126769720
|
|
दूसरी खुराक
|
115752286
|
|
एहतियाती खुराक
|
12327422
|
|
एहतियाती खुराक
|
2,37,72,909
|
|
कुल
|
1,85,04,11,569
|
लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,871 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,198 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,97,567 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,086 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटों में कुल 4,81,374 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 79.20 करोड़ से अधिक (79,20,27,142) जांच की गई हैं।
साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.23 प्रतिशत है।

अधिक जानकारी के लिए:
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1813954
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 185.79 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 15.70 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
वैक्सीन की खुराकें
|
(6 अप्रैल, 2022 तक)
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
1,85,79,76,025
|
|
शेष टीके
|
15,70,90,071
|
केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 185.79 करोड़ (1,85,79,76,025) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (निशुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।
राज्यों के पास वैक्सीन की 15.70 करोड़ से अधिक (15,70,90,071) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1813947
********
एमजी/एएम/एके
(रिलीज़ आईडी: 1814661)
आगंतुक पटल : 227