वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

आठ प्रमुख उद्योगों  का संयुक्त सूचकांक फरवरी, 2022 में 5.8 प्रतिशत बढ़कर 137.1 हुआ


फरवरी, 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आधार: 2011-12=100) जारी

 

Posted On: 31 MAR 2022 5:19PM by PIB Delhi

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक फरवरी 2022 में 137.1 रहा, जिसमें फरवरी 2021 के सूचकांक की तुलना में 5.8 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ोतरी देखी गई। कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, स्टील, सीमेंट और बिजली उद्योगों के उत्पादन में फरवरी 2022 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई।

 आर्थिक सलाहकार का कार्यालय, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग फरवरी, 2022 माह के लिए आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का सूचकांक जारी करता है। आईसीआई चयनित आठ प्रमुख उद्योगों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन का आकलन करता है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के कुल भारांक (वेटेज) का 40.27 प्रतिशत हिस्सा आठ कोर उद्योगों में ही निहित होता है। वार्षिक/मासिक सूचकांक और वृद्धि दर का विवरण अनुलग्नक I और II में दिया गया है।

 नवंबर 2021 में आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 3.1% से संशोधित कर 3.2% कर दिया गया है। अप्रैल-फरवरी 2021-22 के दौरान आईसीआई की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.0% (पी) रही।

 आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

 

कोयला-कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 6.6 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.8 प्रतिशत बढ़ा।

 

कच्चा तेल- कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 2.2 प्रतिशत कम हो गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.6 प्रतिशत कम हो गया।

 

प्राकृतिक गैस - प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 12.5 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 20.5 प्रतिशत अधिक है।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद-पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

 

उर्वरक-उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 1.4 प्रतिशत कम हो गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम हो गया।

 

इस्पात- इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 5.7 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत बढ़ा।

 

सीमेंट-सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 5.0 प्रतिशत बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 22.4 प्रतिशत बढ़ा।

 

बिजली- बिजली उत्पादन (भार: 19.85 प्रतिशत) फरवरी, 2022 में फरवरी, 2021 की तुलना में 4.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.1 प्रतिशत बढ़ा।

 

नोट 1: दिसंबर 2021, जनवरी, 2022 और फरवरी, 2022 के आंकड़े अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार प्रमुख उद्योगों के सूचकांकों को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।

 

नोट 2: अप्रैल, 2014 से ही बिजली उत्पादन के आंकड़ों में नवीकरणीय अथवा अक्षय स्रोतों से प्राप्त बिजली को भी शामिल किया जा रहा है।

 

नोट 3: ऊपर दिए गए उद्योग-वार भारांक दरअसल आईआईपी से प्राप्त अलग-अलग उद्योग भारांक हैं और इसे 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भारांक में समानुपातिक आधार पर बढ़ाकर दिखाया गया है।

 

नोट 4: मार्च 2019 से ही तैयार इस्पात के उत्पादन के अंतर्गतकोल्ड रोल्ड (सीआर) क्वायल्मद के तहत हॉट रोल्ड पिकल् एंड ऑयल् (एचआरपीओ) नामक एक नए स्टील उत्पाद को भी शामिल किया जा रहा है।

 

नोट 5: मार्च 2022 के लिए सूचकांक शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2022 को जारी किया जाएगा।

आठ प्रमुख उद्योगों का प्रदर्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें

**********

एमजी/ एएम /केजे



(Release ID: 1813997) Visitor Counter : 149


Read this release in: English , Urdu