नीति आयोग

नीति आयोग और खाद्य एवं कृषि संगठन ने ‘इंडियन एग्रीकल्चर टुवर्ड्स 2030’ नामक पुस्तक को लॉन्च किया


केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पुस्तक का विमोचन किया, नीति आयोग, खाद्य एवं कृषि संगठन और  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को बधाई दी

पुस्तक में किसानों की आय बढ़ाने, पोषण सुरक्षा तथा सतत खाद्य एवं कृषि प्रणालियों के तरीकों के बारे में  उल्लेख किया गया है

Posted On: 28 MAR 2022 6:00PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इंडियन एग्रीकल्चर टुवर्ड्स 2030: पाथवेज फॉर एन्हांसिंग फार्मर्स इनकम, न्यूट्रीशनल सिक्योरिटी एंड सस्टेनेबल फूड एंड फार्म सिस्टम नामक पुस्तक का विमोचन किया।

स्प्रिंगर द्वारा प्रकाशित, इंडियन एग्रीकल्चर टुवर्ड्स 2030’ नामक पुस्तक में नीति आयोग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा एक राष्ट्रीय संवाद की विमर्श प्रक्रिया और 2019 से एफएओ द्वारा प्रदान की गई सुविधा के परिणामों के बारे में उल्लेख किया गया है।

नीति आयोग, एफएओ और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों को बधाई देते हुए, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “विशेषज्ञों, मेहनती किसानों और कृषि वैज्ञानिकों सहित सभी हितधारकों के प्रयासों से हम भारतीय कृषि और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के क्रम में चिन्हित चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

इस कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

नीति आयोग के सदस्य और पुस्तक के एक संपादक प्रो. रमेश चंद ने कहा, “विश्व स्तर पर और भारत में कृषि क्षेत्र की अभूतपूर्व चुनौतियों  के साथ-साथ उपलब्ध अवसरों को ध्यान में रखते हुए, अगले दशक के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टि की आवश्यकता है। इस आवश्यकता को महसूस करते हुए, इस परिवर्तन के माध्यम से सोचने के लिए एक राष्ट्रीय संवाद शुरू किया गया - इसके प्रमुख तत्व क्या हैं और नीति और व्यवहार के लिए इसका क्या अर्थ है। कृषि विशेषज्ञों की एक संचालन समिति के समग्र मार्गदर्शन में नीति आयोग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा खाद्य एवं कृषि संगठन के बीच सहयोगात्मक प्रक्रिया के माध्यम से जिन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, उनकी पहचान की गई।

 इंडियन एग्रीकल्चर टुवर्ड्स 2030’ पुस्तक में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

 

  • भारतीय कृषि  में बदलाव
  • संरचनात्मक सुधार और शासन
  • आहार विविधता, पोषण और खाद्य सुरक्षा
  • कृषि में जलवायु जोखिम प्रबंधन
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार
  • भारत में जल और कृषि परिवर्तन का सहजीवन
  • कीट, महामारी, तैयारी और जैव सुरक्षा
  • एक सतत और जैव विविधता वाले भविष्य के लिए परिवर्तनकारी कृषि-पारिस्थितिकी-आधारित विकल्प

 

पुस्तक में उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु द्वारा एक प्रस्तावना शामिल है। इसमें भारत के पूर्व एफएओ प्रतिनिधि टोमियो शिचिरी का परिचय भी शामिल है, जिनके मार्गदर्शन में यह पहल की गई थी।

राष्ट्रीय संवाद 19 से 22 जनवरी, 2021 तक आयोजित किया गया था। इसने देश के लिए हरित क्रांति के बाद के भविष्य को डिजाइन करने में सरकार के प्रयासों पर जोर देने की मांग की, जो कृषि-खाद्य प्रणाली पोषण संबंधी लक्ष्यों को आगे बढ़ा  सकता है, आजीविका बढ़ा  सकता है तथा मानव एवं पारिस्थितिक स्वास्थ्य की रक्षा कर  सकता है।

पुस्तक विमोचन के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पूर्व सचिव श्री आशीष बहुगुणा द्वारा संचालित पैनल चर्चा संपन्न हुई। पैनलिस्ट राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अशोक दलवई, अशोका यूनिवर्सिटी के प्रो. भरत रामास्वामी और भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष  श्री अजय वीर जाखड़ ने पुस्तक की प्रासंगिकता और राष्ट्रीय संवाद प्रक्रिया पर चर्चा की, जो कृषि को फिर से अनिवार्य करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है और मौजूदा दशक के लिए परिवर्तनकारी दृष्टि की परिकल्पना करती है।

पुस्तक यहाँ से डाउनलोड करें।

*****

एमजी/ एएम/ एसकेएस/डीवी



(Release ID: 1810689) Visitor Counter : 592


Read this release in: Telugu , English , Urdu