उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
2020-21:दिसंबर-नवंबरः में, ओएमसी को 302.30 करोड़ लीटर इथेनॉल की आपूर्ति की गई, जिससे 8.1% सम्मिश्रण स्तर प्राप्त हुआ, जो ऐतिहासिक रूप से उच्चतम है
2021-22 में, 13.03.2022 तक पेट्रोल के साथ लगभग 113 करोड़ लीटर इथेनॉल मिश्रित किया गया है, जिससे 9.45% सम्मिश्रण प्राप्त हुआ है
ईंधन ग्रेड इथेनॉल का उत्पादन और तेल विपणन कंपनियों को इसकी आपूर्ति 2013-14 से 2020-21 तक 8 गुना बढ़ी
प्रविष्टि तिथि:
25 MAR 2022 6:01PM by PIB Delhi
केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में देश में भट्टियों द्वारा उत्पादित इथेनॉल की आपूर्ति की गई और पेट्रोल के साथ सम्मिश्रण के लिए तेल विपणन कंपनियों(ओएमसी)को आपूर्ति की गई मात्रा की राज्यवार सूची के बारे में जानकारी दी। साथ ही पिछले तीन इथेनॉल आपूर्ति वर्षों:ईएसवाईः:दिसंबर-नवंबरः 2018-19, 2019-20, 2020-21 और वर्तमान ईएसवाई 2021-22 के दौरान पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिश्रण:ईबीपीः कार्यक्रम के तहत सम्मिश्रण प्रतिशत हासिल किए जाने का आकड़ा भी प्रदान किया गया।
ईएसवाई 2013-14 में केवल 1.53% के सम्मिश्रण स्तर के साथ ओएमसी को इथेनॉल की आपूर्ति केवल 38 करोड़ लीटर थी। ईंधन ग्रेड इथेनॉल का उत्पादन और तेल विपणन कंपनियों को इसकी आपूर्ति 2013-14 से 2020-21 तक 8 गुना बढ़ गई है। ईएसवाई 2020-21:दिसंबर-नवंबर में, ओएमसी को 302.30 करोड़ लीटर इथेनॉल की आपूर्ति की गई है, जिससे 8.1% सम्मिश्रण स्तर प्राप्त हुआ है, जो ऐतिहासिक रूप से उच्चतम है। वर्तमान ईएसवाई 2021.22 में, 13.03.2022 तक पेट्रोल के साथ लगभग 113 करोड़ लीटर इथेनॉल मिश्रित किया गया है, जिससे 9.45% मिश्रण प्राप्त हुआ है। वर्तमान ईएसवाई 2021-22 में 10% सम्मिश्रण लक्ष्य प्राप्त होने की संभावना है। सरकार ने वर्ष 2025 के लिए 20% सम्मिश्रण लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके प्राप्त होने की भी संभावना है।
मिश्रण लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले 3 वर्षों में इथेनॉल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं जो निम्नानुसार हैं-
- एक वर्ष की ऋण स्थगन सहित पांच साल के लिए ब्याज सहायता के रूप में 6% प्रति वर्ष या बैंकों/वित्तीय संस्थानों द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर का 50%, जो भी कम हो, के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना
- सरकार प्रत्येक इथेनॉल आपूर्ति वर्ष के लिए तेल विपणन कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति के लिए विभिन्न फीड-स्टॉक से उत्पादित इथेनॉल के लाभकारी मूल्य तय कर रही है
- देश में इथेनॉल की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उद्योग (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1951 में संशोधन किया गया
- पेट्रोल के साथ इथेनॉल सम्मिश्रण (ईबीपी) कार्यक्रम के लिए बने इथेनॉल पर माल और सेवा कर (जीएसटी) को 18% से घटाकर 5% कर दिया गया
- एफसीआई चावल और मक्का को फीडस्टॉक के रूप में भी अनुमति दी गई
- अनाज आधारित डिस्टलरी के लिए ब्याज सहायता योजना का विस्तार
vii. तेजी से ऋण स्वीकृत करने के लिए बैंकों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पर्यावरण मंजूरी प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया
- तेल विपणन कंपनियों द्वारा शुरू किए गए इथेनॉल के भंडारण के लिए भंडारण क्षमता में वृद्धि
- अप्रैल, 2023 से 20% सम्मिश्रण की अधिसूचना जारी
- मोटर वाहन ईंधन ई12 (12% इथेनॉल के साथ 88% पेट्रोल) और ई15 का उपयोग अधिसूचित
xii. ओएमसी द्वारा ई100 की सीधी बिक्री के लिए अधिसूचना जारी
- अप्रैल, 2023 से ई20 सामग्री अनुकूल वाहन लॉन्च किए जा रहे और अप्रैल, 2025 से ई20 इंजन अनुकूल वाहन लॉन्च किए जा रहे हैं
- फ्लेक्सी-फ्यूल इंजन और कंपोनेंट्स (ई85 फ्यूल तक चलने में सक्षम) को उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) के तहत शामिल किया गया है।
अनुलग्नक
|
क्रम संख्या
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
ईबीपी कार्यक्रम के तहत प्राप्त सम्मिश्रण प्रतिशत के साथ ईएसवाई-वार आपूर्ति/मिश्रित इथेनॉल की मात्रा
|
|
2018-19
|
2019-20
|
2020-21
|
2021-22( 13.3.2022rd)
|
|
आपूर्ति की गई मात्रा (करोड़ लीटर में)
|
सम्मिश्रण प्रतिशत
|
आपूर्ति की गई मात्रा (करोड़ लीटर में)
|
सम्मिश्रण प्रतिशत
|
आपूर्ति की गई मात्रा (करोड़ लीटर में)
|
सम्मिश्रण प्रतिशत
|
आपूर्ति की गई मात्रा (करोड़ लीटर में)
|
सम्मिश्रण प्रतिशत
|
|
1
|
अंडमान और निकोबार
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
|
2
|
आंध्र प्रदेश
|
10.2
|
6.1
|
5.3
|
3.36
|
15.4
|
8.5
|
5.6
|
10.3
|
|
3
|
बिहार
|
6.8
|
6.6
|
8.4
|
8.19
|
10
|
8
|
5.3
|
9.11
|
|
4
|
चंडीगढ़
|
0
|
6.7
|
0
|
8.87
|
1.3
|
8.9
|
0
|
9.93
|
|
5
|
छत्तीसगढ
|
3.3
|
3.8
|
4.7
|
6.22
|
7.5
|
8.4
|
2.4
|
9.26
|
|
6
|
दमन और दीव और नगर हवेली
|
0
|
7.15
|
0
|
4.15
|
0.4
|
8.9
|
0
|
10.16
|
|
7
|
दिल्ली
|
8.4
|
6.6
|
6.7
|
7.28
|
9
|
9.4
|
3.4
|
9.65
|
|
8
|
गोवा
|
1.2
|
4.6
|
0.8
|
4.83
|
2.1
|
9
|
0.7
|
9.74
|
|
9
|
गुजरात
|
13.4
|
6
|
12.4
|
6.35
|
20.8
|
9.5
|
5.9
|
10.02
|
|
10
|
हरियाणा
|
12.4
|
8.4
|
13.1
|
9.53
|
14
|
9.7
|
5.1
|
10.06
|
|
11
|
हिमाचल प्रदेश
|
0.1
|
4.8
|
1.6
|
7.86
|
3.4
|
9.4
|
0.7
|
10.03
|
|
12
|
जम्मू-कश्मीर
|
0
|
0
|
0
|
0
|
1.6
|
7
|
0.1
|
8.85
|
|
13
|
झारखंड
|
0.1
|
0.1
|
2.4
|
3.77
|
4.6
|
6.1
|
1.3
|
7.28
|
|
14
|
कर्नाटक
|
19.4
|
7
|
18.8
|
7.26
|
24.4
|
9
|
8.9
|
10.37
|
|
15
|
केरल
|
0
|
0.2
|
0
|
0.05
|
8.6
|
4.4
|
6.9
|
10.07
|
|
16
|
लद्दाख
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
4.1
|
0
|
1.44
|
|
17
|
मध्य प्रदेश
|
9.3
|
5.1
|
10.2
|
6.32
|
16.3
|
8.6
|
5.1
|
9.7
|
|
18
|
महाराष्ट्र
|
29.8
|
6.6
|
21.9
|
5.67
|
38.5
|
9
|
13.5
|
10.12
|
|
19
|
उड़ीसा
|
0
|
0.1
|
0.4
|
0.37
|
4.4
|
4
|
2.8
|
7.87
|
|
20
|
पुडुचेरी
|
0
|
1
|
0
|
0.41
|
0.7
|
4.4
|
0
|
9.52
|
|
21
|
पंजाब
|
10.4
|
7.4
|
11.5
|
9.14
|
12.5
|
9.9
|
4.6
|
10.07
|
|
22
|
राजस्थान
|
4.1
|
2
|
2.7
|
1.41
|
13.2
|
6.7
|
5.5
|
9.74
|
|
23
|
तमिलनाडु
|
7.5
|
2.1
|
3.5
|
1.05
|
26.6
|
7.7
|
10.4
|
9.49
|
|
24
|
तेलंगाना
|
8.9
|
5.4
|
4.7
|
3.14
|
14.2
|
8.2
|
5.3
|
10.57
|
|
25
|
उत्तर प्रदेश
|
38.7
|
9
|
40.2
|
9.48
|
45.3
|
9.8
|
15.3
|
10.26
|
|
26
|
उत्तराखंड
|
2.5
|
8.3
|
2.4
|
9.69
|
4
|
9.3
|
0.8
|
9.59
|
|
27
|
पश्चिम बंगाल
|
2.3
|
1.8
|
1.4
|
1.14
|
3.5
|
2.4
|
2.7
|
6.32
|
|
28
|
अरुणाचल प्रदेश
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0.06
|
|
29
|
असम
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0.9
|
2.21
|
|
30
|
मणिपुर
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
2.28
|
|
31
|
मेघालय
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
3.54
|
|
32
|
मिजोरम
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
2.14
|
|
33
|
नगालैंड
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0.43
|
|
34
|
सिक्किम
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
2.05
|
|
35
|
त्रिपुरा
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
0
|
2.47
|
|
|
कुल
|
188.8
|
5%
|
173.1
|
5%
|
302.3
|
8.10%
|
113.2
|
9.45%
|
नोट: ऊपर वर्णित कुछ राज्यों के आपूर्ति/मिश्रित इथेनॉल की मात्रा शून्य के रूप में इंगित की गई है जबकि सम्मिश्रण प्रतिशत इंगित किया गया है। यह इस तथ्य के कारण है कि ऐसे राज्यों में, सम्मिश्रण के लिए इथेनॉल की आपूर्ति करने के बजाय, सीधे मिश्रित ईंधन की आपूर्ति की जाती है
*****
एमजी/एएम/केसीवी
(रिलीज़ आईडी: 1809894)
आगंतुक पटल : 268
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English