वित्त मंत्रालय
सरकार ने 11 फरवरी, 2022 को होने वाली दीर्घकालीन प्रतिभूतियों की नीलामी को रद्द किया
प्रविष्टि तिथि:
07 FEB 2022 8:39PM by PIB Delhi
भारत सरकार की नकदी स्थिति को मद्देनजर रखते हुये भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से 11 फरवरी, 2022 को होने वाली प्रतिभूतियों की नीलामी को रद्द करने का फैसला किया गया है। इन दीर्घकालीन सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी मौजूदा वित्तवर्ष की दूसरी छमाही के दौरान तयशुदा तिथि को होने थी।
****
एमजी/एएम/एकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1805653)
आगंतुक पटल : 180