रक्षा मंत्रालय

ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख 08 से 11 मार्च 2022 तक भारत के दौरे पर

Posted On: 09 MAR 2022 6:50PM by PIB Delhi

स्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड मैक्सवेल बर्र एओ, डीएससी, एमवीओ चार सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ 08 से 11 मार्च 2022 तक भारत के दौरे पर हैं। 

स्ट्रेलिया के सेना प्रमुख ने 09 मार्च 2022 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया तथा साऊथ ब्लाक में औपचारिक सलामी गारद का निरीक्षण किया। लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड मैक्सवेल बर्र ने भारत के सेनाध्यक्ष, नौसेनाध्यक्ष तथा वायु सेनाध्यक्ष एवं सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परस्पर मुलाकात की। दोनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच परस्पर बातचीत गर्मजोशी से भरी तथा आत्मीय रही। दोनों सेनाओं के प्रमुखों ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करने के अतिरिक्त वर्तमान में जारी वैश्विक स्थिति तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया।

जनरल ने प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज के संकाय तथा सहभागियों को भी संबोधित किया तथा बाद में उपसेनाध्यक्ष एवं नई दिल्ली स्थित भूमि युद्ध कला अध्ययन केंद्र ( सीएलएडब्ल्यूएस ) के निदेशक से परस्पर बातचीत की।

स्ट्रेलिया के आगंतुक सेना प्रमुख 10 एवं 11 मार्च 2022 को देश की पश्चिमी सीमाओं पर तैनात भारतीय सेनाओं की संरचनाओं तथा इकाइयों का भी दौरा करेंगे।

*****

एमजी/एएम/एसकेजे  

 



(Release ID: 1804629) Visitor Counter : 262


Read this release in: English , Urdu