श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100)- जनवरी, 2022

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2022 6:29PM by PIB Delhi

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। इस प्रेस विज्ञप्ति में जनवरी, 2022 का सूचकांक जारी किया जा रहा है।

जनवरी, 2022 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू  0.3 अंकों की कमी के साथ 125.1 (एक सौ पच्चीस दशमलव एक) पर रहा। 1 महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर, इसमें पिछले महीने की तुलना में 0.24  प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

वर्तमान सूचकांक में दर्ज वृद्धि में अधिकतम योगदान खाद्य और पेय समूह से आया है, जो कुल परिवर्तन में 0.82 प्रतिशत अंक का योगदान देता है। मदों के स्तर पर ताजी मछली, सरसों का तेल, सेब, गाजर, फ्रेंच-बीन, लहसुन, बैंगन, फूलगोभी, भिंडी, प्याज, मटर, आलू, मूली, टमाटर आदि सूचकांक में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि,मकान किराया, चावल, गेहूं, भैंस-दूध, बकरी का मांस/मटन, संतरा, चुकंदर, सूखी मिर्च, पका हुआ भोजन आदि द्वारा नियंत्रित किया गया और सूचकांक को ऊपर की तरफ ले जाने में मदद की।

केंद्र स्तर पर पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 7.3 अंक की गिरावट दर्ज की गई। अन्य में 5 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 13 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 33 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत लुधियाना में सबसे ज्यादा 2.3 अंक की बढ़त दर्ज की गई। अन्य में, 6 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 26 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि दर्ज की गई। बाकी 3 केंद्रों के सूचकांक स्थिर रहे।

साल-दर-साल मुद्रास्फीति पिछले महीने के 5.56 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 3.15 प्रतिशत की तुलना में 5.84 प्रतिशत रही। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 5.93 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के 2.38 प्रतिशत के मुकाबले 6.22 प्रतिशत रही।

सीपीआई-आईडब्ल्यू (खाद्य और सामान्य) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/11EW9.jpg

दिसंबर, 2021 और जनवरी 2022 के लिए अखिल भारतीय समूह-वार सीपीआई -आईडब्ल्यू

क्रं. संख्या

समूह

दिसंबर, 2021

जनवरी, 2022

I

खाद्य एवं पेय

126.8

124.7

II

पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ

140.8

141.5

III

कपड़े एवं जूते

122.0

122.4

IV

आवास

116.8

118.9

V

ईंधन एवं प्रकाश

157.7

158.0

VI

विविध

122.5

122.7

 

सामान्य सूचकांक

125.4

125.1

 

सीपीआई-आईडब्ल्यू: समूह सूचकांक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2X3VK.jpg

जनवरी, 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू का अगला अंक सोमवार, 31 मार्च, 2022 को जारी किया जाएगा। यह कार्यालय की वेबसाइट www.labourbureaunew.gov.inपर भी उपलब्ध होगा।

"2016=100 के आधार पर औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक" के लिए, कृपया यहां क्लिक करें

*****

 

एमजी /एएम/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 1802169) आगंतुक पटल : 762
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu