श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100)-दिसंबर, 2021

प्रविष्टि तिथि: 31 JAN 2022 7:53PM by PIB Delhi

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। इस प्रेस विज्ञप्ति में दिसंबर, 2021 का सूचकांक जारी किया जा रहा है।

अक्टूबर, 2021 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू  0.3 अंकों की कमी के साथ 125.4 (एक सौ पच्चीस दशमलव चार) पर रहा। 1 महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर, इसमें पिछले महीने की तुलना में 0.24  प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

वर्तमान सूचकांक में दर्ज वृद्धि में अधिकतम योगदान खाद्य और पेय समूह से आया है, जो कुल परिवर्तन में 0.39 प्रतिशत अंक का योगदान देता है। मदों के स्तर पर ताजा मछली, पोल्ट्री चिकन, सूरजमुखी का तेल, केला, फूलगोभी, प्याज, मटर, आलू, टमाटर, ईएसआई योगदान, पेट्रोल आदि सूचकांक में कमी के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, इस कमी को बड़े पैमाने पर भैंस-दूध, अंगूर, अनार, भिंडी, जलाऊ लकड़ी, मेडिसिन एलोपैथिक, ऑटो रिक्शा किराया, टेलीफोन शुल्क आदि द्वारा नियंत्रित किया गया और सूचकांक को ऊपर की तरफ ले जाने में मदद की।

केंद्र स्तर पर ऊधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा 4.2 अंक की गिरावट दर्ज की गई। अन्य में, 5 केंद्रों में 3 से 3.9 अंक, 6 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 19 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 27 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच कमी देखी गई। इसके विपरीत विरुधु नगर में सबसे अधिक 3.6 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य में, 5 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 9 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 12 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि देखी गई। बाकी 3 केंद्रों के सूचकांक स्थिर रहे।

साल-दर-साल मुद्रास्फीति पिछले महीने के 4.84 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 3.67 प्रतिशत की तुलना में 5.56 प्रतिशत रही। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 3.40 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के 2.89 प्रतिशत के मुकाबले 5.93 प्रतिशत रही।

सीपीआई-आईडब्ल्यू (खाद्य और सामान्य) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1215YG8.jpg

नवंबरऔरदिसंबर, 2021 केलिएअखिलभारतीयसमूह-वार सीपीआई-आईडब्ल्यू

क्रं. संख्या

समूह

नवंबर, 2021

दिसंबर, 2021

I

खाद्य एवं पेय

127.8

126.8

II

पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ

140.6

140.8

III

कपड़े एवं जूते

122.0

122.0

IV

आवास

116.8

116.8

V

ईंधन एवं प्रकाश

157.3

157.7

VI

विविध

122.4

122.5

 

सामान्य सूचकांक

125.7

125.4

 

सीपीआई-आईडब्ल्यू: समूह सूचकांक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/225E17.jpg

जनवरी, 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू का अगला अंक सोमवार, 28 फरवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। यह कार्यालय की वेबसाइट www.labourbureaunew.gov.inपर भी उपलब्ध होगा।

 

*****

 

एमजी /एएम/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 1795606) आगंतुक पटल : 281
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu