रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना के जहाज़ों का बेपोर दौरा

प्रविष्टि तिथि: 28 DEC 2021 4:54PM by PIB Delhi

बेपोर इंटरनेशनल वॉटर फेस्ट में भाग लेने के लिए अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस शारदा और वॉटरजेट फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस काबरा ने बेपोर बंदरगाह का दौरा किया । इस उत्सव का आयोजन केरल सरकार द्वारा किया गया था, जिसमें 26 और 27 दिसंबर 2021 को भारतीय नौसेना के जहाजों और विमानों ने भाग लिया। जहाजों को दक्षिणी नौसेना कमान की ओर से 75 साल के स्वतंत्रता समारोह के लिए तैनात किया गया था। 26 दिसंबर 2021 की शाम को, एएलएच विमान ने बेपोर समुद्र तट पर खोजबीन और बचाव का प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों जहाजों ने लंगरगाह में बेपोर से रात्रिकालीन प्रकाश का प्रदर्शन किया। इस दौरे का उद्देश्य तटीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय आबादी में देशभक्ति की भावना जगाना था। इस यात्रा के दौरान पोर्ट अथॉरिटी और बेपोर स्थित स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी की गई। जहाज आगंतुकों के लिए खुला था और उसने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लगभग 3000 लोगों ने जहाज का दौरा किया। केरल के पर्यटन मंत्री श्री पीए मोहम्मद रियाज और केरल के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ वेणु वासुदावेन ने भी जहाज का दौरा किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix1VF6N.JPG

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix2HQY1.JPG

 

***

एमजी/एएम/एबी


(रिलीज़ आईडी: 1785956) आगंतुक पटल : 323
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil