सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने आर्थिक विकास और प्रदूषण के स्तर में कमी के लिए हरित ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2021 9:00PM by PIB Delhi

 केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आर्थिक विकास के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए हरित ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया है। केंद्रीय मंत्री तीसरे भारत हरित ऊर्जा पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में अक्षय ऊर्जा की क्षमता के मामले में चैथा सबसे बड़ा देश है लेकिन हमारा लक्ष्य अवश्य यह होना चाहिए कि हम पहले पायदान अर्थात सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए इसके लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि हमें इस मांग को पूरा करने के लिए इनर्जी बासकेट में ज्यादा से ज्यादा हरित ऊर्जा को शामिल करना चाहिए।

श्री गडकरी ने राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के लक्ष्यों को पूरा करने और जीवाश्म ईंधन के आयात को कम करके व्यापक स्तर पर पर्यावरण को लाभप्रद बनाने में हरित ऊर्जा के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में चावल, मक्का और गेहूं का अधिशेष होने का भी जिक्र किया और कहा कि इस अधिशेष कचरे का उपयोग इथेनॉल बनाने में करने के लिए अवश्य कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि उद्योग शत-प्रतिशत एथेनॉल का इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार है। श्री गडकरी ने कहा कि किसान को आखिरकार लाभ होना चाहिए और हमें सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्हें इन योजनाओं से जोड़ना चाहिए।

***

एमजी/एएम/पीकेजे/एसएस 


(रिलीज़ आईडी: 1781925) आगंतुक पटल : 135
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu