संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

26 जनवरी पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के लिए वंदे भारतम उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की गई

प्रविष्टि तिथि: 12 DEC 2021 6:17PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में भारत की आजादी के 75वें वर्ष का उत्सव मनाने की पहल के अंतर्गत, देश के विभिन्न राज्यों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन करने के लिए अखिल भारतीय वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

नई दिल्ली में आयोजित क्षेत्रीय स्तर के आयोजन के चौथे दौर के अंतर्गत 12 दिसंबर को शाह ऑडिटोरियम, राज निवास मार्ग, सिविल लाइंस में शास्त्रीय, लोक, आदिवासी और समकालीन रूपों में भारत के समृद्ध नृत्य, संगीत, गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी उपस्थित थीं। पहला क्षेत्रीय स्तर का कार्यक्रम कोलकाता (9 दिसंबर 2021) में आयोजित किया गया था और दूसरे स्तर का कार्यक्रम 10 दिसंबर 2021 को मुंबई में और तीसरे स्तर का कार्यक्रम 11 दिसंबर 2021 को बेंगलुरु में आयोजित किए गए थे।

इस कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से एक मंच पर नृत्य रूपों का एक सम्मिश्रण देखा गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लगभग 400 नृत्य कलाकारों के साथ कुल 27 योग्य समूहों ने इस कार्यक्रम में पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से भाग लिया। भाग लेने वाले समूहों ने शास्त्रीय, लोक, आदिवासी और फ्यूजन जैसी विभिन्न नृत्य श्रेणियों में विशेष रूप से कोरियोग्राफ किए गए नृत्य का प्रदर्शन किया। पूरे उत्तर भारत की समृद्ध प्रदर्शन प्रतिभा यहां देखी गई। पूरे उत्तर भारत से उत्साही भागीदारी थी क्योंकि कलाकारों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन दिए। इस कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में प्रदर्शन कला की प्रसिद्ध हस्तियां, श्रीमती धनरानी देवी, श्रीमती नलिनी अस्थाना, श्रीमती कमलिनी अस्थाना और श्रीमती कविता द्विवेदी शामिल थीं।

वंदे भारतम प्रतियोगिता 17 नवंबर को जिला स्तर पर शुरू हुई और इसमें 323 समूहों में 3,870 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर स्क्रीनिंग में सफल होने वालों ने 30 नवंबर, 2021 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 4 दिसंबर 2021 तक 5 दिनों की अवधि में वर्चुअल माध्यम से 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

WhatsApp Image 2021-12-12 at 14.16.03 (2).jpegWhatsApp Image 2021-12-12 at 14.16.03 (1).jpegWhatsApp Image 2021-12-12 at 14.16.03.jpegWhatsApp Image 2021-12-12 at 14.16.48.jpegWhatsApp Image 2021-12-12 at 14.56.44.jpeg

 

राज्य स्तर के लिए 300 से अधिक समूहों का चयन किया गया जिसमें 3,000 से अधिक नर्तक/प्रतिभागी शामिल थे। इस प्रकार, एक महीने के लिए, इस आयोजन ने सभी उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्तर पर एक स्लॉट जीतने के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया।

 

क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक टीमों के 2,400 से अधिक प्रतिभागियों को सूचीबद्ध किया गया था। इस राउंड से चयनित टीमें 19 दिसंबर रविवार को नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी। ग्रैंड फिनाले से विजेता घोषित किए जाने वाले शीर्ष 480 नर्तक 26 जनवरी 2022 को नई दिल्ली में राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देंगे।

क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता का वंदे भारतम के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल वेबसाइट (vandebharatamnrityautsav.in) और मोबाइल एप्लिकेशन के साथ सीधा प्रसारण किया गया ।

 ****

एमजी/एएम/एमकेएस/एके


(रिलीज़ आईडी: 1780751) आगंतुक पटल : 371
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu