पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जहाजरानी मंत्री ने पोर्ट साझेदारों के साथ चक्रवात ‘जवाद’ के लिए तैयारियों का जायजा लिया


स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है मंत्रालय

सभी से सतर्क और तैयार रहने का आग्रह किया

प्रविष्टि तिथि: 02 DEC 2021 8:33PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Q2MA.jpg

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न राज्यों के तटीय क्षेत्रों के बंदरगाह अध्यक्षों और साझेदारों के साथ चक्रवात ‘जवाद’ के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय तेजी से बदल रही स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और सभी से सतर्क रहने और चक्रवात जवाद के मद्देनजर तैयार रहने का आग्रह किया।

पत्तन, पोत परिवन और जलमार्ग मंत्रालय ने सभी शिपिंग जहाजों को सुरक्षित करने के उपाय किए हैं और आपातकालीन जहाजों को तैनात किया है। राज्यों को तट के पास रासायनिक और पेट्रोकेमिकल इकाइयों जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सतर्क करने के लिए भी कहा गया है।

****

एमजी/एएम/एके

 


(रिलीज़ आईडी: 1777908) आगंतुक पटल : 247
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Odia