पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संस्कृति और मनोरंजन का संगम-हॉर्नबिल महोत्सव

प्रविष्टि तिथि: 02 DEC 2021 4:53PM by PIB Delhi

हॉर्नबिल महोत्सव नागालैंड की समृद्ध संस्कृति, जीवन शैली और व्यंजन रूचियों को दर्शाता है। यह नागालैंड की स्थानीय योद्धा जनजातियों का सबसे बड़ा महोत्सव है और आमतौर पर 10 दिनों तक मनाया जाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012DV2.jpg

इस त्यौहार को हॉर्नबिल कहा जाता है और इसे धनेश पक्षी के नाम से भी जाना जाता है। यह नागा जनजातियों की संस्कृति और लोककथाओं में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00212AI.jpg

देश के भीतर और विदेशों से कई पर्यटक इस महोत्सव का आनंद और अनुभव लेने के लिए हमारी 'अष्टलक्ष्मी' नागालैंड आते हैं। यह महोत्सव वर्तमान में नागालैंड के प्रमुख भागों में मनाया जा रहा है जिसमें किस्मा से कोहिमा, मोकोमचुंग, दीमापुर, ओखा आदि शामिल हैं।

उत्सव के प्रमुख आकर्षण

- पारंपरिक कलाऐं, लोक गीत और खेल

- जनजातीय झोपड़ियों के साथ जनजातीय जीवन की प्रतिकृतियां, दिन के अंत में लकड़ी की नक्काशी और ड्रम वाद्ययंत्रों की प्रतिकृतियां

- स्वादिष्ट व्यंजन

- दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएं और कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

*****

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1777409) आगंतुक पटल : 367
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri