सूचना और प्रसारण मंत्रालय

'रिंग वांडरिंग' टोक्यो के छिपे हुए युद्धग्रस्त अतीत की वीरगाथा है: 52वें आईएफएफआई में निर्देशक मसाकाजू कानेको


जापान रिंग वांडरिंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता फिल्म  52वें आईएफएफआई में दिखाई गई

Posted On: 27 NOV 2021 9:57PM by PIB Delhi

 

रिंग वांडरिंग (रिंगु वांडरिंगु) टोक्यो में एक मंगा कलाकार के बारे में एक फिल्म है जो टोक्यो के मैदान में दफन द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेषों की खोज करती है। गोवा में आयोजित हो रहे भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जापान की फिल्म 14 अन्य फिल्मों के साथ गोल्डन पीकॉक अवार्ड के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है।

फिल्म के निर्देशक मसाकाज़ु कानेको टोक्यो में द्वितीय विश्व युद्ध में खोई हुई वीर व्यक्तियों की कहानी को खूबसूरती से बयान करते हैं। "द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, टोक्यो पर बहुत सारे बम गिराए गए थे, जिससे कई शव जमीन में पड़े रह गए थे। उनमें से सभी की पहचान नहीं की गई और उनका सही तरीके से अंतिम संस्कार नहीं दिया गया। मुझे विश्वास है कि इन लोगों की आत्माएं अभी भी वहां हैं।"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/13-1OBQ4.jpg

अक्सर द्वितीय विश्व युद्ध को युद्ध के सबसे विनाशकारी स्वरूप के रूप में बयान किया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए टोक्यो पर बमबारी में बहुत सारे लोग मारे गए और कई क्षेत्र बिल्कुल खत्म हो गए। हालांकि, फिल्म में युद्ध को नहीं दिखाया गया है। निर्देशक ने टोक्यो के लोगों के दिमाग पर युद्ध के असर को दिखाने की कोशिश की।

कानेको ने कहा, "अब हम टोक्यो के आसपास गगनचुंबी इमारतों और बुलेट ट्रेन, आधुनिक वास्तुकला और प्रौद्योगिकी देखते हैं। लेकिन मैं इस फिल्म के माध्यम से असली टोक्यो दिखाना चाहता था।

फिल्म निर्माता ने याद दिलाया कि यह एक युद्ध फिल्म नहीं है। यह फिल्म मानवीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित करता है और बताता है कि मनुष्यों को उन चीजों से परे कैसे सोचना चाहिए जिन्हें हम समझते हैं। फिल्म के निर्देशक कनेको ने फिल्म में हमारे भीतर बेहतर रिश्ते बनाने के विचार को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा, "हम सभ्यता के उच्चतम शिखर पर पहुंच गए हैं, लेकिन साथ ही हमारे समृद्ध इतिहास और विरासत को याद रखना महत्वपूर्ण है।"

रिंग वांडरिंग को आधिकारिक तौर पर 2021 में वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी चुना गया है। कानेको की पहली फीचर फिल्म एल्बिनो ट्रीज का प्रीमियर बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में हुआ और इसने दुनिया भर में 20 पुरस्कार जीते। यह उनकी दूसरी फिल्म है।

फिल्म के कार्यकारी निर्माता युताका नाकायमा ने कहा कि वह प्रकृति और मानवीय संबंधों पर आधारित पर इस फिल्मों का समर्थन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कानेको की आखिरी फिल्म एल्बिनो ट्रीज देखी और मुझे लगा कि अधिक लोगों को उनकी प्रतिभा और अद्वितीय काम को पर्दे पर देखना चाहिए"।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/13-2ZDB2.jpg

निर्देशक ने जानकारी दी कि फिल्म अगले साल फरवरी में जापान में रिलीज होगी।

फिल्म के कलाकारों और सहयोगी स्टाफ में मसाकाजु कानेको और जेनकी योशिमुरा, स्क्रेनप्ले लेखक, कोइची फुरुया, फोटोग्राफी के निदेशक, मसाकाज़ु कानेको, संपादक और शो कासामात्सु, जुंको अबे और केन यासुदा शामिल हैं।

****

एमजी/एमएम/एके

 



(Release ID: 1775785) Visitor Counter : 265


Read this release in: English , Urdu