PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 23 NOV 2021 8:26PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 117.63 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.32 प्रतिशत है, जोकि मार्च 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

• पिछले 24 घंटों में 12,202 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,39,46,749 हो गई है।

• पिछले 24 घंटों में 7,579 नये मामले सामने आए हैं जोकि पिछले 543 दिनों में सबसे कम है।

• भारत में सक्रिय मामले 1,13,584 हैं, जो कि पिछले 536 दिनों में सबसे कम है।

• सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.33 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.79 प्रतिशत है, यह पिछले 50 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.93 प्रतिशत है जो कि पिछले 60 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• अब तक कुल 63.34 करोड़ जांच की गई हैं।

 

#Unite2FightCorona                                                                 #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 117.63 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 71.92 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

रोगियों के स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.32 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 7,579 नये मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,13,584 है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.93 प्रतिशत है जोकि पिछले 60 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

पिछले 24 घंटों में 71,92,154 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 117.63 करोड़ (1,17,63,73,499) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,21,69,135 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस  प्रकार हैः

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,82,453

दूसरी खुराक

94,16,703

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,76,475

दूसरी खुराक

1,63,40,031

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

44,47,84,652

दूसरी खुराक

19,51,54,643

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

18,13,05,008

दूसरी खुराक

11,22,23,224

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,35,48,772

दूसरी खुराक

7,48,41,538

कुल

 

1,17,63,73,499

पिछले 24 घंटों में 12,202 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,46,749 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.32 प्रतिशत है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 149 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 7,579 नये मामले सामने आए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 1,13,584 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.33 प्रतिशत हैं जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,64,980 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.34 करोड़ (63,34,89,239) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.93 प्रतिशत है जोकि पिछले 60 दिनों से लगातार दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई हैदैनिक पॉजिटिविटी दर 0.79 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 50 दिनों से दो प्रतिशत से कम और 85 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1774162

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट

राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 131 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 21.92 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। कोविड-19 का टीका सभी को उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीकाकरण की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

केंद्र सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(23 नवंबर 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

1,31,45,03,460

टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें   

21,92,56,121

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 131 करोड़ से अधिक (1,31,45,03,460) खुराक राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 21.92 करोड़ से अधिक (21,92,56,121) शेष एवं बिना इस्तेमाल हुई खुराक उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1774150

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/एसके

 

 

 

 



(Release ID: 1774450) Visitor Counter : 249


Read this release in: English , Marathi , Manipuri