रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पश्चिमी वायुसेना कमान मुख्यालय, सुब्रतो पार्क में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के आयोजन के लिए युनिटी रन का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 02 NOV 2021 8:27PM by PIB Delhi

'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए भारतीय वायुसेना ने 31 अक्टूबर, 2021 को पश्चिमी वायुसेना कमान मुख्यालय (सुब्रतो पार्क) में एक 'युनिटी रन' का आयोजन किया।

इस दौड़ को एयर मार्शल अमित देव अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, एड-डी-कैंप-कैंप, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी वायुसेना कमान और श्रीमती सीमा देव, अध्यक्ष एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (क्षेत्रीय) द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस युनिटी रन का आयोजन भारत के 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था, जिस अवसर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारतीय वायुसेना के कर्मियों और उनके परिजनों ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष को सबसे उपयुक्त तरीके से मनाने के लिए 7.5 किलोमीटर की दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo01K3H4.JPG

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo02S39R.JPG

***

एमजी/एएम/एबी


(रिलीज़ आईडी: 1769113) आगंतुक पटल : 392
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu