संस्‍कृति मंत्रालय

राष्ट्रीय संग्रहालय में मणिपुर नृत्य बसंत रास के साथ “डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया” के दूसरे दिन की शुरूआत


अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा गोयालपारिया लोक गीत की प्रस्तुति

Posted On: 02 NOV 2021 7:55PM by PIB Delhi

प्रगतिशील भारत और भारतवासियों की संस्कृति तथा उपलब्धियों के गौरव के 75 वर्ष होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के समारोहों के क्रम में राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध विरासत का जश्न मना रहा है। यह आयोजन उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और पूर्वोत्तर परिषद की पहल पर किया जा रहा है, जिसका शीर्षक डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया रखा गया है। समारोह का उद्घाटन एक नवंबर, 2021 को किया गया और यह उत्सव सात नवंबर, 2021 तक चलेगा।

डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के दूसरे दिन मणिपुर, सिक्किम, असम और मिजोरम के नृत्य तथा संगीत का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न सत्र की शुरूआत मणिपुर नृत्य बसंत रास से हुई। यह नृत्य राधा और कृष्ण से सम्बंधित है तथा इसे पंथोइबी जगोई मारुप ने पेश किया। इसके बाद मिजोरम का चेरोकान (बांस नृत्य) प्रस्तुत किया गया। यह लोकनृत्य मिजोरम के दल ने प्रदर्शित किया। सत्र का समापन सिक्किम के मारूनी (नेपाली नृत्य) से हुआ, जिसे अग्रगामी डांस एंड सिने टीम ने प्रस्तुत किया।

भोजनावकाश के पहले वाले सत्र की शुरूआत अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा गोयालपरिया लोक गीत से हुई। दल ने जीवन के अर्थ और प्रेम के बारे में तीन लोकगीत पेश किये। उसके बाद आगंतुकों को आकर्षित करने के लिये खुले गोलाकार स्थान पर मिजोरम का चेरोकान नृत्य दिखाया गया। समारोह के अंत में बसंत रास नृत्य में दर्शाये जाने राधा-कृष्ण के प्रेम से वातावरण भाव-विभोर हो उठा। इस नृत्य को अग्रगामी डांस एंड सिने टीम ने प्रस्तुत किया। दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद कलाकारों ने पूर्वोत्तर वीथिका का अवलोकन किया, जहां राष्ट्रीय संग्रहालय ने समकालीन लोक कला और लोक शिल्प को पेश किया था।

कल होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वाह्न सत्र में लोकगीत की विभिन्न विधाओं का संगम पेश किया गया जायेगा। इसके अलावा काबुई नगा नृत्य और चश्म-बंद (आंखों पर पट्टी बांधकर) कला को प्रस्तुत किया जायेगा। उसके बाद अपराह्न में चेरोकान नृत्य और काबुई नगा नृत्य पेश किया जायेगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतिकरण की सीधी स्ट्रीमिंग राष्ट्रीय संग्रहालय के सोशल मीडिया हैंडलों के जरिये की जायेगी-

(https://twitter.com/NMnewdelhi;https://www.facebook.com/Nationalmuseumnewdelhi;https://www.instagram.com/nmnewdelhi/;https://www.youtube.com/channel/UCNkKt0hp9OL1G0o1XMX1ncw

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001AMKR.jpg

प्रेक्षागृह में पंथोईबी जगोई मारुप द्वारा राधा-कृष्ण से सम्बंधित मणिपुर नृत्य बसंत रास की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UP03.jpg

प्रेक्षागृह में पंथोईबी जगोई मारुप द्वारा राधा-कृष्ण से सम्बंधित मणिपुर नृत्य बसंत रास की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031P63.jpg

प्रेक्षागृह में मिजोरम के चेरोकान की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004C37O.jpg

प्रेक्षागृह में मिजोरम के चेरोकान की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005FCB6.jpg

प्रेक्षागृह में अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा मारूनी (नेपाली नृत्य) की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006BW6F.jpg

प्रेक्षागृह में अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा मारूनी (नेपाली नृत्य) की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0079FO6.jpg

प्रेक्षागृह में अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा गोयालपारिया लोकगीत की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008QHER.jpg

प्रेक्षागृह में अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा गोयालपारिया लोकगीत की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009EYSN.jpg

प्रेक्षागृह में अग्रगामी डांस एंड सिने टीम द्वारा गोयालपारिया लोकगीत की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0105D1I.jpg

अपराह्न में खुले गोलाकार स्थान पर मिजोरम के चेरोकान नृत्य की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image011JQY1.jpg

अपराह्न सत्र में खुले गोलाकार स्थान में पंथोईबी जगोई मारुप द्वारा राधा-कृष्ण से सम्बंधित मणिपुर नृत्य बसंत रास की प्रस्तुति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0129JDS.jpg

अपराह्न सत्र में खुले गोलाकार स्थान में पंथोईबी जगोई मारुप द्वारा राधा-कृष्ण से सम्बंधित मणिपुर नृत्य बसंत रास की प्रस्तुति

 

एमजी/एएम/एकेपी

 



(Release ID: 1769106) Visitor Counter : 398


Read this release in: English , Urdu