आयुष
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

आयुष मंत्रालय आयुर्वेद आधारित पौष्टिक आहार से लाभ पर वीडियो, लघु फिल्म और पुस्तिका जारी करेगा


2 नवंबर को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा; इस वर्ष की विषयवस्तु 'पोषण के लिए आयुर्वेद'

Posted On: 01 NOV 2021 7:07PM by PIB Delhi

नए और स्वास्थ्यकर व्यंजनों के जरिए हमारे दैनिक आहार में आयुर्वेद की शक्ति को दिखाने के लिए आयुष मंत्रालय 2 नवंबर को '6वें आयुर्वेद दिवस' के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के वीडियो को जारी करेगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। वहीं, केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल इसकी अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई और राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य व आयुष मंत्री डॉ. रघु शर्मा इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।

वहीं जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर, जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा और राजस्थान विधानसभा में विधायक व मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी विशिष्ट अतिथि होंगे।

मंत्रालय 'आयुर्वेद पोषण' के क्षेत्र में वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी लॉन्च करेगा। यह फिल्म आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् ने बनाई है।

उत्सव के दौरान होने वाली अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में एक वेब पोर्टल की लॉन्चिंग, आयुर्वेद स्वास्थ्य समीक्षा पुस्तिका व पोषण के लिए आयुर्वेद दस्तावेज का अनावरण, एनआईए न्यूट्री कुकीज का विमोचन, विभिन्न सीसीआरएएस प्रकाशनों का अनावरण और पांडुलिपि प्रकाशनों का विमोचन शामिल है।

आयुर्वेद दिवस समारोह का आयोजन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल के तहत किया जा रहा है। इस वर्ष की विषयवस्तु 'पोषण के लिए आयुर्वेद है।’

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय सहित कई अन्य मंत्रालय भी समारोह में हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण आयुर्वेद खाद्य प्रदर्शनी होगा। यह ‘खाने के लिए तैयार’ स्वस्थ खाद्य वस्तु और कई अन्य नए व्यंजनों का प्रदर्शन करके खाद्य क्षेत्र में आयुर्वेद की ताकत का प्रदर्शन करेगा। यह आयुर्वेद के विभिन्न हितधारकों को एक छत के नीचे लाने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में काम करेगा।

इस समारोह के भाग के रूप में, आयुष मंत्रालय के तहत आने वाली सभी राष्ट्रीय संस्थान और अनुसंधान परिषदें 'पोषण के लिए आयुर्वेद' विषयवस्तु से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इन कार्यक्रमों में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी, सार्वजनिक व्याख्यान, चिकित्सा शिविर और क्विज व अन्य प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

सभी राष्ट्रीय संस्थान और अनुसंधान परिषद अधिक पोषण वाले आयुष उत्पादों, जिन्हें उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों पर विकसित किया है, को लॉन्च करने की संभावना की तलाश भी करेंगे। इन उत्पादों में टॉफी, बिस्किट, कुकीज, चाय आदि शामिल हैं।

***

एमजी/एएम/एचकेपी
 

 



(Release ID: 1768750) Visitor Counter : 481


Read this release in: English , Urdu