स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 111.13 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास वैक्सीन की 12.73 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त खुराक अभी भी उपलब्ध हैं
प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2021 10:25AM by PIB Delhi
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नवीन दौर 21 जून, 2021 से प्रारंभ किया गया है। इस टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के माध्यम से बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गईताकि वह बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करते हुए उन्हें सहायता दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान कर रही है।
|
वैक्सीन की खुराक
|
(30 अक्टूबर, 2021 तक)
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
1,11,13,97,185
|
|
अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध
|
12,73,62,006
|
केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 111.13 करोड़(1,11,13,97,185)से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (नि:शुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।
राज्यों के पास वैक्सीन की 12.73 करोड़ (12,73,62,006) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
***
एमजी/एएम/एसएस/एसएस/
(रिलीज़ आईडी: 1767889)
आगंतुक पटल : 360