कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोयला मंत्रालय अगले सप्ताह 40 नए कोयला खदानों की नीलामी शुरू करेगा


नीलामी की सफलता से आत्मनिर्भर भारत को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा और कोयले के आयात में कमी आएगी

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2021 4:53PM by PIB Delhi

कोयला मंत्रालय कोयले की बिक्री करने के लिए 40 नए कोयला खदानों के नीलामी की अगले दौर की प्रक्रिया की शुरूआत करेगा। चूंकि मंत्रालय द्वारा एक रोलिंग नीलामी तंत्र लागू किया गया है, इसलिए पिछली श्रृंखला में स्थगित की गई कोयला खदानें भी प्रस्तावित होंगी। केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री, श्री प्रह्लाद जोशी इस महीने की 12 तारीख को मंत्रालय में आयोजित होने वाले शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोयला मंत्रालय और भारत सरकार, कोयला क्षेत्र में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था के लिए मूल्य को अनलॉक करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इन नीलामियों की सफलता के माध्यम से आत्मानिर्भर भारत के विजन को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी क्योंकि यह भारत में कोयले के आयात में कमी लाने और ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सहायता प्रदान करेगा।

****

एमजी/एएम/एके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1762175) आगंतुक पटल : 513
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu